होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo: HT के ब्यूरो चीफ प्रशांत झा को हटना पड़ा पद से...

#MeToo: HT के ब्यूरो चीफ प्रशांत झा को हटना पड़ा पद से...

अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) के राजनीतिक संपादक और दिल्ली के ब्यूरो चीफ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) के राजनीतिक संपादक और दिल्ली के ब्यूरो चीफ प्रशांत झा #MeToo कैंपेन के शिकार हो गए हैं। महिला को अशोभनीय मैसेज भेजने का आरोप लगने के बाद उन्होंने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है।

बताया जाता है कि वह अखबार में रिपोर्टर बने रहेंगे, लेकिन उनके पास कोई प्रबंधकीय जिम्मेदारी नहीं होगी। अखबार के एडिटर-इन-चीफ आर. सुकुमार ने स्टाफ को भेजे एक ई-मेल में यह जानकारी दी है। इस ई-मेल में आर. सुकुमार ने कहा है कि फिलहाल ब्यूरो से जुड़े लोग उन्हें रिपोर्ट करेंगे। 

इस मामले में नाम आने के बाद प्रशांत झा की आर. सुकुमार और अखबार के एग्जिक्यूरटिव एडिटर कुनाल प्रधान से कई दौर की वार्ता हुई थी। इसके बाद उन्हें यह पद छोड़ने के लिए कहा गया था। आरोप लगाने वाली अखबार की पूर्व कर्मचारी ने ट्विटर पर इस घटना का जिक्र करते हुए दोनों के बीच हुई बातचीत के वॉट्सऐप मैसेज भी पोस्ट किए हैं।

महिला का कहना है कि दोनों की मुलाकात अखबार के दफ्तर में हुई थी। हालांकि महिला ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये मैसेज अप्रैल 2017 के हैं। उस दौरान वह अखबार की कर्मचारी नहीं थी, इसलिए वह अखबार की आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष शिकायत नहीं कर सकी। प्रशांत झा की गिनती लेखकों में भी होती है और वह ‘How The BJP Wins’ और ‘Battles of The New Republic: A Contemporary History of Nepal’ किताब भी लिख चुके हैं। 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

7 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

13 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago