होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सड़कों पर उतरे सैकड़ों पत्रकार, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम...
सड़कों पर उतरे सैकड़ों पत्रकार, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम...
पत्रकार इस समय सड़कों पर उतर आए हैं। जतिया प्रेस क्लब के सामने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बांग्लादेश के पत्रकार इस समय सड़कों पर उतर आए हैं। जतिया प्रेस क्लब के सामने मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में पत्रकार इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, बांग्लादेश की राजधानी में 29 जुलाई को दो तेज रफ्तार बसों की चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई थी जिसके बाद हजारों छात्र सड़क पर आ गए थे। सड़क सुरक्षा को लेकर धनमोंडी, जिगताला और साइंस लेबोरेटरी इलाकों में रविवार को छात्रों के इसी प्रदर्शन को कवर करने के दौरान हेलमेट पहने युवकों ने पत्रकारों पर धारदार हथियार, डंडों और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया था, जिसमें एसोसिएटिड प्रेस (एपी) के एक फोटोग्राफर समेत कम से कम सात फोटो पत्रकार जख्मी हो गए थे।
इसी मद्देनजर अपने सहयोगियों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए सड़कों पर उतरे पत्रकारों ने सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। हमलों के विरोध में उन्होंने मानव श्रृंखला भी बनाई।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए बांग्लादेश फेडरल यूनिय ऑफ जनर्लिस्ट्स (बीएफयूजे) के अध्यक्ष मोला जलाल ने कहा कि सुरक्षित सड़कों की मांग के लिए छात्रों के आंदोलन के दौरान अपने कुछ सहयोगियों पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए पत्रकार सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेंटम देते हैं। अन्यथा, 11 अगस्त से वे कड़ा कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार विडियो फुटेज की पड़ताल करके पत्रकारों पर हमले में शामिल लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करे।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐसा आरोप है कि बांग्लादेश छात्र लीग (बीसीएल) से संबंधित छात्रों ने पत्रकारों पर हमला किया है। बीसीएल सत्तारूढ़ अवामी लीग और बांग्लादेश जुबा लीग से जुड़ी हुई है।
टैग्स पत्रकार बांग्लादेश एसोसिएट प्रेस फोटो पत्रकार