होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया में बहुत तेजी से फैल रहा है ये ‘वायरस’: मनोज मनु, ग्रुप एडिटर, सहारा टीवी नेटवर्क

मीडिया में बहुत तेजी से फैल रहा है ये ‘वायरस’: मनोज मनु, ग्रुप एडिटर, सहारा टीवी नेटवर्क

प्रतिष्ठित ‘एक्सफचेंज4मीडिया न्यूसज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के 11वें एडिशन का आयोजन 16 फरवरी को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के 11वें एडिशन का आयोजन 16 फरवरी को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में किया गया। इस मौके पर देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को नई दिशा देने और इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को ‘इनबा अवॉर्ड्स’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया क्षेत्र की हस्तियों ने विभिन्न पैनल डिस्कशन के जरिये अपने विचार व्यक्त किए। समाचार4मीडिया डॉट कॉम के एग्जिक्यूटिव एडिटर अभिषेक मेहरोत्रा ने बतौर सेशन चेयर एक पैनल डिस्कशन को मॉडरेट किया।

‘रीजनल मीडिया:खतरा, खबरें और कमाई’ विषय पर हुए इस पैनल डिस्कशन में ‘सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क’ के ग्रुप एडिटर मनोज मनु, ‘नेटवर्क18’ (हिंदी नेटवर्क) के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री और ‘जनतंत्र टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ वाशिंद मिश्र, ‘इंडिया न्यूज’ के चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया) अजय शुक्ल, ‘पीटीसी नेटवर्क’ के मैनेजिंग डायरेक्टर- प्रेजिडेंट रबिंद्र नारायण और‘बीबीसी गुजराती’ के एडिटर अंकुर जैन शामिल रहे।

पैनल डिस्कशन के दौरान अभिषेक मेहरोत्रा ने ‘सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क’ के ग्रुप एडिटर मनोज मनु से जानना चाहा कि अक्सर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से पत्रकारों की मौत की खबरें आती हैं। इन क्षेत्रों में खनन माफिया काफी सक्रिय हैं, जिनके ऊपर आरोप लगते रहते हैं कि उन्होंने पत्रकारों पर हमला कराया है। उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिले होने के मामले भी सामने आते हैं। ऐसे में खनन माफिया के खिलाफ खबरें लिखते समय किस तरह की चुनौतियां रहती हैं?

इस बारे में मनोज मनु का कहना था, ‘यह बात सही है कि इन क्षेत्रों में खनन माफिया काफी सक्रिय हैं और आए दिन खनन माफिया द्वारा पत्रकारों पर हमले की खबरें भी आती हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। लेकिन पहले इस तरह की खबरें नहीं आती थीं, यदि आती भी थीं तो अखबारों और टीवी चैनलों में उन्हें इतने दमदार तरीके से नहीं उठाया जाता था। अब चूंकि मीडिया काफी मजबूत हो चुका है तो ऐसे में रीजनल मीडिया के कारण अब कस्बा, ब्लॉक और तहसील स्तर पर इस तरह की खबरों को प्रमुखता मिलती है। हालांकि शुरुआती स्तर पर माफिया को लगता है कि उनके खिलाफ कुछ नहीं होने वाला। यदि किसी घटना को अंजाम दे भी दिया जाए तो चीजें दब जाएंगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। रीजनल मीडिया के प्रभाव के कारण इस तरह की घटनाओं में अब कमी आई है।’

उन्होंने कहा, ‘जहां तक छत्तीसगढ़ के नक्सली इलाकों की बात है तो वहां कुछ इस तरह की घटनाएं हुई हैं, जिनकी दस्तक वहां से निकलकर राजधानी दिल्ली तक देखी गई है। लेकिन अब वहां भी इस तरह की घटनाओं में कमी आई है। सरकार ने भी इस तरह के मामलों पर गौर करना शुरू किया है। जहां तक खतरे की बात है तो चाहे राष्ट्रीय मीडिया हो अथवा प्रादेशिक, आजकल सबसे बड़ा खतरा इस बात का है कि पत्रकारिता में विचारधारा का ‘वायरस’ बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मुझे तो समझ में नहीं आता है कि इस वायरस को किस तरह की वैक्सीन से समाप्त किया जाए।’

यह पूछे जाने पर कि रीजनल मीडिया का इंपैक्ट क्या पड़ रहा है। जिस तरह से खबरों को लेकर नेशनल मीडिया इंपैक्ट डालता है और उसके आधार पर कार्रवाई भी होती है, लेकिन रीजनल मीडिया में छोटे-छोटे कस्बों और शहरों समेत दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक से खबरें आती हैं। ऐसे में रीजनल मीडिया के पास खबरों की भरमार होती है, तो कैसे इसकी खबरों का इंपैक्ट पड़ता है? खबर लाने वाले स्ट्रिंगर्स की क्रेडिबिलिटी सवालों के घेर में रहती है, क्यों? 

इस पर मनोज मनु का कहना था, ‘स्ट्रिंगर्स से जब आप बिजनेस भी मंगाएंगे तो कहीं न कहीं गड़बड़ होनी ही है, इसलिए मैंने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले यह सुनिश्चित किया कि स्ट्रिंगर्स सिर्फ खबरें करेंगे, बिजनेस के लिए अलग से व्यवस्था होगी। दूसरी बात ये कि हमें यह सोचना होगा कि जो नेशनल हिंदी चैनल होने का दावा कर रहे हैं, क्या वे वास्तव में नेशनल चैनल हैं। आज के समय में हिंदी भाषी रीजनल चैनल के लिए नेशनल चैनल सबसे ज्यादा परेशानी बन रहे हैं, क्योंकि मार्केट बहुत छोटी है और उसी से उनको भी शेयर जा रहा है, ऐसे में रीजनल चैनलों का शेयर कम हो जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘नेशनल से अलग हटकर इसलिए रीजनल न्यूज चैनल खुले, क्योंकि उन्हें पलामू की खबर दिखानी है, बस्तर की भी खबर दिखानी है और तमाम छोटे-छोटे इलाकों की खबर भी दिखानी है। कम महत्वपूर्ण खबरों को फास्ट न्यूज में दिखा देते हैं। कहने का मतलब है कि वह जिस राज्य का रीजनल चैनल है, वहां की खबरों को उसमें पूरा महत्व मिलता है। रही बात रेवेन्यू की तो रीजनल में आज भी रेवेन्यू का सबसे बड़ा माध्यम सरकार ही है। यदि सरकार का विज्ञापन नहीं मिलेगा तो रीजनल चैनल को परेशानी होगी। पहले गिने-चुने रीजनल चैनल होते थे, लेकिन अब उनकी संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में सरकार के सामने भी संकट है, लेकिन सरकार यह नहीं कहती है कि आप उसके आगे घुटने टेको। अगर आप खबर दिखा रहे हैं और उसकी सत्यता को सरकार को बता रहे हो तो वो ये कभी नहीं कहती है। इसमें आपको देखना होगा कि आपने अपना आकलन कहां किया है। घुटने टेकने पर या खबर दिखाने पर।’

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में मनोज मनु का यह भी कहना था, ‘देश में बहुत सारी चीजें बंट रही हैं, इसलिए हमें इस सच्चाई को स्वीकार करने में कोई गुरेज नहीं है कि मीडिया भी बंट रहा है। पहले यदि पत्रकार का किसी राजनीतिक दल के नेता से संबंध हुआ करता था तो यह जरूरी नहीं था कि यह संबंध खबरों में भी दिखे, लेकिन पिछले कुछ समय से ऑनस्क्रीन भी ऐसी चीजें दिखाई दे रही हैं। मेरा कहना है कि इस तरह की चीजें ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली हैं, क्योंकि दर्शक बहुत समझदार हैं और यही कारण है कि कुछ समय पूर्व जब तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आए तो मुझे लगता है कि कई टीवी एंकर्स के चेहरे पर दर्शकों ने यह भाव पढ़ लिए थे। कहने का मतलब है कि आप लंबे समय तक किसी की विचारधारा को प्रभावित नहीं कर सकते हैं। अब सोचना यह है कि विचारधारा का यह ‘वायरस’ कब तक काम करेगा, कभी न कभी तो कोई ‘वैक्सीन’ आएगा, जो इस पर काम करेगा।’

आप ये पूरी चर्चा नीचे विडियो पर क्लिक कर भी देख सकते हैं...


टैग्स इनबा अवॉर्ड्स मनोज मनु
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

10 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago