होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राज चेंगप्पा ‘द ट्रिब्यून’ के मुख्य संपादक बने
राज चेंगप्पा ‘द ट्रिब्यून’ के मुख्य संपादक बने
<p>दिल्ली ब्यूरो</p> <div>इंडिया टुडे के प्रबंध संपादक राज चेंगप्पा को द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
दिल्ली ब्यूरो
इंडिया टुडे के प्रबंध संपादक राज चेंगप्पा को द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का मुख्य संपादक नियुक्त किया गया है। वे 16 मार्च, 2010 को एचके दुआ की जगह कार्यभार संभालेंगे जो 2003 से ट्र्रिब्यून प्रकाशन समूह के संपादकीय मुखिया थे और जिन्हें हाल ही में राज्यासभा में मनोमित किया गया है।
चेंगप्पा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रिब्यून एक मशाल की तरह है। यह बहुत ही संतुलित और प्रतिष्ठित समाचारपत्र है तथा मैं इसे ज्वाइन करते हुए गौरवान्वित हूं। बढ़ते व्यावसायिक दबावों के बीच भी ट्रिब्यून ने सदैव स्वतंत्र पत्रकारिता को प्रोत्साहित किया है जो अपने आप में चुनौती भी है और अवसर भी।
इंडिया टुडे में अपने 29 साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए चेंगप्पा ने कहा, “इंडिया टुडे के साथ काम करने की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यहां उच्च स्तर की प्रोफेशनलिज्म है। यहां काम करना बहुत उत्साहवर्धक है तथा यहां भिन्न-भिन्न मुद्दों पर लगातार विमर्श होता रहता है। यह सर्वश्रेष्ठ प्रकाशनों में से एक है।“
चेंगप्पा एक पुरस्कार प्राप्त अनुभवी पत्रकार हैं। वे 33 साल से पत्रकारिता में हैं तथा इस समय वे साइंटिफिक अमेरिकन तथा इंडिया टुडे एस्पायर के संपादक भी हैँ। उन्हें 1987 में स्टेट्समैन का ग्रामीण रिपोर्टिंग पुरस्कार तथा 1998 में राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टिंग के लिए प्रेम भाटिया पुरस्कार से नवाजा गया था। चेंगप्पा भारत के परमाणु हथियारों पर सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक ‘वेप्पन्स ऑफ पीस: द सीक्रेट स्टोरी ऑफ इंडियाज क्वेस्ट टु बी ए न्यूक्लीअर पावर’ के लेखक भी हैं। इस समय वे प्रधानमंत्री की पर्यावरण परिवर्तन मंत्रीपरिषद के सदस्य भी है।
टैग्स