होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / विजयंत कुमार ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप से नहीं जुड़ेंगे, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना

विजयंत कुमार ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप से नहीं जुड़ेंगे, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना

इंडिया टुडे समूह की ओर से ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) और ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) को एक फरवरी 2025 को भेजे गए पत्र में सूचित किया गया है कि विजयंत कुमार उनके समूह से जुड़ने नहीं जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (Zee Media Corporation Limited) में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) विजयंत कुमार के बारे में कुछ समय से मीडिया इंडस्ट्री में चर्चाएं थीं कि वह यहां से अपनी ढाई दशक से ज्यादा पुरानी पारी को विराम देकर जल्द ही ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह जॉइन करने जा रहे हैं।

हालांकि, मीडिया इंडस्ट्री में चल रही इस तरह की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। दरअसल, इंडिया टुडे समूह की ओर से ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) और ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) को एक फरवरी 2025 को भेजे गए पत्र में सूचित किया गया है कि विजयंत कुमार उनके समूह से जुड़ने नहीं जा रहे हैं। ‘टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड’ (T.V. Today Network Limited) के ग्रुप हेड ( सेक्रेटेरियल और कंपनी सेक्रेटरी) आशिष सभरवाल की ओर से इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

वहीं, विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो इसके पीछे की वजह यह है कि ‘जी मीडिया’ ने विजयंत कुमार को समूह स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देने यानी जी टेलीफिल्म्स में भी चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाने की पेशकश की है। हालांकि, इस बारे में किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। समाचार4मीडिया ने इस संबंध में विजयंत कुमार से वास्तविक स्थिति जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया था।

बता दें कि विजयंत कुमार 25 साल से ज्यादा समय से ‘जी मीडिया’ के साथ जुड़े हुए हैं। वह यहां करीब छह साल से चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में वह यहां पर वाइस प्रेजिडेंट (टेक्नोलॉजी), हेड (आईटी सर्विस) जैसे प्रमुख पदों पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

‘महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी’ से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट विजयंत कुमार ‘जी मीडिया’ से पहले ‘टीम कंप्यूटर्स’ (Team Computers) में सीनियर मैनेजर (टेक्निकल सपोर्ट) के पद पर भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

10 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

19 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

16 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

20 hours ago