होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स नेटवर्क में नाविका कुमार का हुआ प्रमोशन, अब मिला ये पद
टाइम्स नेटवर्क में नाविका कुमार का हुआ प्रमोशन, अब मिला ये पद
टाइम्स नेटवर्क ने सीनियर न्यूज एंकर व जानी मानी मीडिया दिग्गज नाविका कुमार को तत्काल प्रभाव से टाइम्स नाउ व टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ के पद पर प्रमोट किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
टाइम्स नेटवर्क ने सीनियर न्यूज एंकर व जानी मानी मीडिया दिग्गज नाविका कुमार को तत्काल प्रभाव से टाइम्स नाउ व टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ के पद पर प्रमोट किया है। हमारी सहयोगी 'एक्सचेंज4मीडिया' को सूत्रों से यह जानकारी मिली है।
नाविका कुमार के अलावा, नेटवर्क ने रंजीत कुमार का भी प्रमोशन किया है, जिन्हें अब 'टाइम्स नाउ नवभारत' का मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। वहीं, एंकर पद्मजा जोशी अब टाइम्स नाउ की सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर होंगी।
माधवदास जी तत्काल प्रभाव से एग्जिक्यूटिव एडिटर के तौर पर इंग्लिश न्यूज क्लस्टर के लिए पैन इंडिया इनपुट यूनिट (रिपोर्टर्स और असाइनमेंट डेस्क) का प्रभार संभालेंगे। माधव एक दशक से अधिक समय से नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और टाइम्स नाउ पर प्राइम टाइम शो और प्रमुख कार्यक्रमों की विशेष कवरेज का हिस्सा रहे हैं।
फाइनेंशियल व बिजनेस जर्नलिस्ट निकुंज डालमिया को 'ईटी नाउ' व 'ईटी नाउ स्वदेश' के एडिटर-इन-चीफ के पद पर प्रमोट किया गया है।
टैग्स टाइम्स नेटवर्क टाइम्स नाउ नविका कुमार टाइम्स नाउ नवभारत