होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्टार इंडिया के VP विशाल सोमानी पहुंचे ZEEL, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
स्टार इंडिया के VP विशाल सोमानी पहुंचे ZEEL, संभालेंगे ये जिम्मेदारी
स्टार इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट व सीआईओ विशाल सोमानी ने यहां से विदाई लेकर जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
स्टार इंडिया के वाइस प्रेजिडेंट व सीआईओ विशाल सोमानी ने यहां से विदाई लेकर जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्हें यहां एंटरप्राइज आईटी का हेड नियुक्त किया गया है। सात वर्षों तक स्टार इंडिया में रहते हुए सोमानी ने कई वरिष्ठ पदों पर काम किया। फरवरी 2014 में वे स्टार इंडिया के साथ बिजनेस सिस्टम्स के वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर शामिल हुए थे।
सोमानी को मीडिया व ब्रॉडकास्टिंग और बीएफएसआई डोमेन में दो दशकों का अनुभव है। उन्होंने टीसीएस और टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस में लंबे समय तक काम किया।
ZEEL ने आधिकारिक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए सोमानी का स्वागत करते हुए कहा, ‘एंटरप्राइज आईटी के हेड के तौर पर विशाल सोमानी का स्वागत है। उन्हें मीडिया-ब्रॉडकास्टिंग और बीएफएसआई डोमेन में 2 दशकों के अनुभव है। उन्होंने विभिन्न टेक्नोलॉजी का नेतृत्व किया है। हम उनका स्वागत करते हैं और उन्हें नई भूमिका के लिए बधाई देते हैं।’
टैग्स स्टार इंडिया जी एंटरटेनमेंट विशाल सोमानी