होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायकॉम18 और सोनी को लेकर मार्केट में शुरू हुईं इस तरह की चर्चाएं

वायकॉम18 और सोनी को लेकर मार्केट में शुरू हुईं इस तरह की चर्चाएं

इस बारे में सभी हितधारकों (stakeholders) ने अपनी चुप्पी साध रखी है, लेकिन मार्केट में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच ‘वायकॉम18’ (Viacom18) में ग्रुप सीईओ और एमडी सुधांशु वत्स के अचानक अपने पद से इस्तीफा देने के बाद ‘सोनी कॉर्प’ (Sony Corp) और 'नेटवर्क18' की सहायक कंपनी ‘वायकॉम18’ के बीच संभावित विलय (possible merger) के बारे में बातचीत शुरू होने की खबर सामने आई है। हालांकि इस बारे में सभी हितधारकों (stakeholders) ने अपनी चुप्पी साध रखी है, लेकिन मार्केट में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस बारे में घोषणा की जा सकती है। सुधांशु वत्स के इस्तीफे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विश्वसनीय सूत्र का कहना है, ‘जल्द ही इस विलय के बारे में घोषणा किए जाने की संभावना है। लॉकडाउन के बावजूद इस डील को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा के लिए ऑडिटर्स की मीटिंग भी बुलाई गई थी। ’

हालांकि, किसी अन्य सूत्र ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है और इंडस्ट्री से जुड़े अधिकांश लोग सिर्फ इस बारे में कयास लगा रहे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े एक सीनियर व्यक्ति का कहना है, ‘यह बात सच लग रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं कर सकता हूं।’ एक अन्य सूत्र का कहना है, ‘इन दो ब्रॉडकास्टर्स के बीच विलय की बातचीत पिछले छह महीने से ज्यादा समय से चल रही है और जल्द ही यह डील हो सकती है।’

इस बीच नेटवर्क18 समूह के ग्रुप एडिटर राहुल जोशी को कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के एमडी और सीईओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। ‘वायकॉम18’ (Viacom18) के एमडी और सीईओ सुधांशु वत्स द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद राहुल जोशी को फिलहाल यह जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के हवाले से यह खबर भी मिली है कि ‘वायकॉम18’ में सीनियर मैनेजमेंट लेवल पर कई बड़े बदलाव हो सकते हैं।

सूत्रों का कहना है कि यदि यह डील परवान चढ़ती है तो इस जॉइंट वेंचर में ‘सोनी कॉर्प’ की हिस्सेदारी 51 प्रतिशत होगी और बाकी की हिस्सेदारी ‘टीवी18’ की होगी। इस नए जॉइंट वेचर में दो ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म्स- (Voot और SonyLIV) के अलावा 63 चैनल्स होंगे। इसके साथ ही दो डिजिटल कंटेंट स्टूडियो और चार फिल्म स्टूडियो होंगे। माना जा रहा कि यह जॉइंट वेचर 10.000 करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा।

यदि ‘बार्क’ (BARC) के आंकड़ों की बात करें तो ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (SPNI) और ‘वायकॉम18’(Viacom18) को मिलाकर टीवी दर्शकों के मामले में इसकी हिस्सेदारी करीब 19 प्रतिशत हो सकती है। सूत्रों की मानें तो डिजिटल मोर्चे पर SonyLIV और Voot को मिलाकर इसके 180 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हो सकते हैं।

इस सौदेबाजी से सोनी कॉर्प की रीजनल मार्केट में भी पकड़ बनेगी, जो लंबे समय से नदारद दिख रही है। हालांकि, एक बार डील सार्वजनिक होने के बाद ही इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

बता दें कि वायकॉम18, टीवी18 और Viacom Inc का एक जॉइंच वेंचर है, जिसमें टीवी18 की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस नेटवर्क के पास विभिन्न भाषाओं और जॉनर में 54 चैनल्स हैं। इसके अलावा इसके पास विडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म ‘VOOT’ भी है।


टैग्स सुधांशु वत्स सोनी वायकॉम18 राहुल जोशी वूट
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

7 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

7 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

16 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago