होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मजीठिया वेज बोर्ड: यूपी में अब ये अधिकारी देखेंगी मजीठिया आयोग से जुड़े सभी मामले
मजीठिया वेज बोर्ड: यूपी में अब ये अधिकारी देखेंगी मजीठिया आयोग से जुड़े सभी मामले
शाखा सचिवालय से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
उत्तर प्रदेश में श्रमायुक्त संगठन में नए सिरे से कार्यों का विभाजन किया गया है। इस बारे में प्रदेश के श्रमायुक्त अनिल कुमार की ओर से 10 अप्रैल को आदेश जारी किए गए थे, जिसके तहत नई व्यवस्था तय की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके तहत उप श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव को मजीठिया आयोग से संबंधित सभी कामों का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा शाखा सचिवालय से संबंधित सभी कार्यों की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी।
बता दें कि कानपुर स्थित श्रमायुक्त निदेशालय पर उपश्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह की अपर श्रमायुक्त पद पर पदोन्नति हो गई है। इसके बाद श्रमायुक्त अनिल कुमार ने श्रमायुक्त संगठन के तहत नए सिरे से कार्य विभाजन किया है। उप श्रमायुक्तों के कार्यों में फेरबदल के दौरान रवि प्रकाश गुप्ता को ट्रेड यूनियनों से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टैग्स कल्पना श्रीवास्तव श्रमायुक्त संगठन मजीठिया आयोग