होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार आशुतोष दीक्षित ने थामा अब इस मीडिया समूह का दामन
युवा पत्रकार आशुतोष दीक्षित ने थामा अब इस मीडिया समूह का दामन
युवा पत्रकार आशुतोष दीक्षित ने दैनिक जागरण, कानपुर में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब चार साल से इस अखबार में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
युवा पत्रकार आशुतोष दीक्षित ने दैनिक जागरण, कानपुर में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह करीब चार साल से इस अखबार में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। आशुतोष दीक्षित ने अब इंडिया टुडे समूह के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है।
मूल रूप से प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) के रहने वाले आशुतोष को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब दस साल का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘समाचार प्लस‘ चैनल से की थी। पूर्व में वह फ्रीलॉन्सिंग के साथ-साथ ‘दैनिक भास्कर‘ में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो आशुतोष ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उन्होंने एलएलबी करने के साथ ही जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री ली है। समाचार4मीडिया की ओर से आशुतोष दीक्षित को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स दैनिक जागरण टीवी टुडे ग्रुप आशुतोष दीक्षित