होम / डिजिटल / इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में कंसल्टिंग एडिटर बने युवा पत्रकार स्वप्निल श्रीवास्तव
इस डिजिटल प्लेटफॉर्म में कंसल्टिंग एडिटर बने युवा पत्रकार स्वप्निल श्रीवास्तव
करीब छह महीने से मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाले डिजिटल मीडिया के चेहरे स्वप्निल श्रीवास्तव ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
करीब छह महीने से मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाले डिजिटल मीडिया के चेहरे स्वप्निल श्रीवास्तव ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-तीन से संचालित होने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कवरेज18’ (Coverage18) में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया है।
बता दें कि पूर्व में स्वप्निल आब्जर्वर डॉन, मोजो भारत, मोजो पत्रकार और सूर्या समाचार जैसे प्लेटफॉर्म्स में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने फेसबुक पोस्ट में स्वप्निल ने लिखा है कि कवरेज18 की उनकी ये पारी अंतिम और निर्णायक होगी।
समाचार4मीडिया की ओर से स्वप्निल श्रीवास्तव को उनकी नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
टैग्स सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर स्वप्निल श्रीवास्तव कवरेज18