ताज़ातरीन

खबरों में

08/09/2010

निजी एफएम रेडियो में खबरें के प्रसारण को अनुमति मिलने के आसार नहीं हैं। उन्हें आकाशवाणी की खबरों को पेश करके ही काम चलाना पड़ेगा। दरअसल, देश में एफएम रेडियो की संख्या बढ़ाने के लिए आने वाली एफएम रेडियो नीति चरण-तीन के तहत केंद्र सरकार, सुरक्षा और निगरानी की दृष्टि से निजी एफएम रेडियो इंडस्ट्री की इस मांग को नामंजूर कर सकती है


07/09/2010
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने एक सेमिनार दौरान कहा कि सरकार टीवी चैनलों की सामग्री पर नियमन के लिए किसी तरह का कानून लाने पर विचार नहीं कर रही और इसके लिए आत्म-नियमन, सेल्फ रेगुलेशन या सहनियमन जैसे तरीकों पर विचार हो रहा है। इस लिहाज से एक नोडल एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय प्रसारण प्राधिकरण बनाने की योजना है

07/09/2010

एंटरप्रेन्योर मैगजीन ने महज एक साल में ही बेहतरीन सफलता हासिल की है। एक नए कॉनसेप्ट के साथ बाजार में प्रवेश करने वाली इस मैगजीन ने उभरते हुए वैसे उद्यमियों की कहानी लोगों के सामने लाने की कोशिश की जिन्होंने नए विचारों के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी उद्यमिता की नई मिसाल कायम की।


सप्ताह का इंटरव्यू

आमने-सामने

जनमत

मीडिया का विस्तार : स्वस्थ या बीमार ?:

विज्ञापन जगत

  • टाइम्स ओओएच ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के केन्द्रीय सचिवालय-बदरपुर लाइन पर विशिष्ट विज्ञापन अधिकार प्राप्त किए हैं। इनमें 12 स्टेशन एलिवेटेड और 4 भूमिगत स्टेशन हैं।

    08/09/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष - आईआरएस2010 दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार सभी असमिया दैनिक और पत्रिकाओं में किसी प्रकार की कोई ग्रोथ नहीं हुई है। असमिया प्रतिदिन अपने 53 हजार पाठक गंवा कर पहले नंबर पर रहा। इसकी पाठक संख्या अब घटकर 11 लाख 77 हजार रह गई है। असमिया खबर' दूसरे नंबर पर रहा जिसकी पाठक संख्या में भी 48 हजार की कमी हुई है

    24/08/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष आईआरएस 2010 की दूसरी तिमाही के अनुसार उर्दू अखबारों में इंकलाब सबसे टॉप पर रहा है। इसने अपनी पाठक संख्या में 3.76 फीसदी बढौतरी की है। अब इसकी पाठक संख्या 1 लाख 86 हजार से बढ़कर 1 लाख 93 हजार हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे सियासत की पाठक संख्या में 6.30 फीसदी बढ़ौतरी के साथ पाठक संख्या 1 लाख 17 हजार पहुंच गई है जो कि पहली तिमाही में 1 लाख 10 हजार थी

    24/08/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष - आईआरएस की दूसरी तिमाही के परिणाम के अनुसार तीन मुख्य गुजराती दैनिक समाचार पत्रों में तेजी से बढ़त देखी गयी है। इनके औसत इश्यू पाठकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुजरात समाचार ने अपने पाठकों की संख्या बढ़ाते हुये 5,218,000 कर लिया हैं। यह बढ़त 0.02 प्रतिशत है। सौराष्ट्र समाचार ने अपने पाठकों की संख्या पिछली आईआरएस सर्वे की तुलना में 27 प्रतिशत बढ़ाई है।

    24/08/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष - पंजाबी दैनिक अजीत अपने पाठक संख्या में 68 हजार की बढ़ोतरी के साथ नंबर वन पर रहा। इसकी पाठक संख्या अब 11 लाख 31 हजार हो गई है। जगवाणी दूसरे नंबर पर रहा जिसकी पाठक संख्या में थोड़ी कमी आई है। इसकी पाठक संख्या में 6 हजार की कमी के साथ 10 लाख 26 हजार रह गई है। 5 हजार पाठकों के इजाफे के साथ तीसरे नंबर पर पंजाबी ट्रिब्यून रहा
    24/08/2010