ताज़ातरीन

खबरों में

03/09/2010
 इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) ने उदय शंकर, सीईओ, स्टार इंडिया को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उदय शंकर से पहले जवाहर गोयल ने लगातार चार वर्षों तक इसके अध्यक्ष पद को सुशोभित किया है। टीवी टुडे के सीईओ जी कृष्णन को वाइस प्रेसिडेंट और टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के सीईओ, सुनील लुल्ला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) की ग्यारहवीं वार्षिक आम बैठक में निदेशक मंडल की नियुक्ति की गई है।

04/09/2010

हिन्दुस्तान लखनऊ से खबर है कि काजी शकीब ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है समाचार4मीडिया से बात करते हुये एक वरिष्ठ ने इस खबर की पुष्टि की। काजी शकीब अमर उजाला नोएडा के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत कर रहे हैं। उन्हे नोएडा आफिस में सीनियर सब एडिटर का पद सौपा गया हैं। काजी दैनिक जागरण में कुछ तीन सालों तक काम कर चुके हैं।


03/09/2010

एमसीसीएस के सीईओ अशोक वेंकटरमानी यह नहीं मानते कि भविष्य में न्यूज चैनलों के लिए सबकुछ अच्छा ही होने वाला है। उनका मानना है कि डिजिटलाइजेशन फिलहाल बहुत जल्दी नही होने जा रहा है लिहाजा न्यूज चैनलों के रेवेन्यू की समस्या अभी भी कायम रहेगी। अमेरिका जैसे देशों में न्यूज चैनलो के लिहाज से ग्राहक वैल्यू प्रोडक्ट को पसंद करता है लिहाजा वहां रेवेन्यू का 85 फीसदी हिस्सा सब्सक्रिप्सन से आता है।


सप्ताह का इंटरव्यू

आमने-सामने

जनमत

मीडिया का विस्तार : स्वस्थ या बीमार ?:

विज्ञापन जगत

  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष - आईआरएस2010 दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार सभी असमिया दैनिक और पत्रिकाओं में किसी प्रकार की कोई ग्रोथ नहीं हुई है। असमिया प्रतिदिन अपने 53 हजार पाठक गंवा कर पहले नंबर पर रहा। इसकी पाठक संख्या अब घटकर 11 लाख 77 हजार रह गई है। असमिया खबर' दूसरे नंबर पर रहा जिसकी पाठक संख्या में भी 48 हजार की कमी हुई है

    24/08/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष आईआरएस 2010 की दूसरी तिमाही के अनुसार उर्दू अखबारों में इंकलाब सबसे टॉप पर रहा है। इसने अपनी पाठक संख्या में 3.76 फीसदी बढौतरी की है। अब इसकी पाठक संख्या 1 लाख 86 हजार से बढ़कर 1 लाख 93 हजार हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे सियासत की पाठक संख्या में 6.30 फीसदी बढ़ौतरी के साथ पाठक संख्या 1 लाख 17 हजार पहुंच गई है जो कि पहली तिमाही में 1 लाख 10 हजार थी

    24/08/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष - आईआरएस की दूसरी तिमाही के परिणाम के अनुसार तीन मुख्य गुजराती दैनिक समाचार पत्रों में तेजी से बढ़त देखी गयी है। इनके औसत इश्यू पाठकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुजरात समाचार ने अपने पाठकों की संख्या बढ़ाते हुये 5,218,000 कर लिया हैं। यह बढ़त 0.02 प्रतिशत है। सौराष्ट्र समाचार ने अपने पाठकों की संख्या पिछली आईआरएस सर्वे की तुलना में 27 प्रतिशत बढ़ाई है।

    24/08/2010
  • आईआरएस2010 दूसरी तिमाही विशेष - पंजाबी दैनिक अजीत अपने पाठक संख्या में 68 हजार की बढ़ोतरी के साथ नंबर वन पर रहा। इसकी पाठक संख्या अब 11 लाख 31 हजार हो गई है। जगवाणी दूसरे नंबर पर रहा जिसकी पाठक संख्या में थोड़ी कमी आई है। इसकी पाठक संख्या में 6 हजार की कमी के साथ 10 लाख 26 हजार रह गई है। 5 हजार पाठकों के इजाफे के साथ तीसरे नंबर पर पंजाबी ट्रिब्यून रहा
    24/08/2010
  • आईआरएस 2010 दूसरी तिमाही विशेष - आईआरएस2010 की दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार टॉप छह उड़िया अखबारों में से चार अखबारों के पाठकों की संख्या में कमी हुई है। ‘संवाद’ उड़िया अखबारों में सबसे टॉप पर रहा जिसके पाठकों की संख्या में 2.43 फीसदी कमी हुई है। अब इसकी पाठक संख्या 16 लाख 6 हजार रह गई है जो कि पहली तिमाही की रिपोर्ट में 16 लाख 46 हजार थी। दूसरे नंबर पर रहे ‘समाज’ ने अपने पाठकों की संख्या में 5.27 फीसदी बढ़ौतरी की है

    24/08/2010