रेडियो / मोबाइल
-
18/01/2012
इंडियन डिजिटल मीडिया का तीसरा संस्करण डिजिटल मीडिया सोसाइटी के लिए नए प्रयोग लेकर आ रहा है। इस बार, अवार्ड के लिए, डिजिटल रिपोर्ट्स और डिजिटल स्टारअप्स को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, प्रविष्टियों के लिए जो फीस ली जाएगा उसे एक चैरिटी को सामाजिक कार्यों के लिए दान दे दिया जाएगा
-
12/01/2012
जाने-माने हिंदी तकनीक विशेषज्ञ और प्रभासाक्षी.कॉम के संपादक बालेन्दु शर्मा दाधीच ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन के तहत एक कार्यक्रम में कहा कि कंप्यूटर और इंटरनेट पर हिंदी में काम तो बहुत हुआ है लेकिन उस पर संतोष करने का समय अभी नहीं आया है। दाधीच ‘सूचना प्रौद्योगिकी और हिंदी’ विषय पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे थे। गोष्ठी में बीबीसी हिंदी.कॉम की प्रमुख सलमा जैदी और वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया विशेषज्ञ वर्तिका नंदा, भारत सरकार के तकनीकी संस्थान सीडैक के वरिष्ठ अधिकारी, हिंदी के तकनीकी विशेषज्ञों और विद्वानों ने शिरकत की
-
12/01/2012
दो साल से रेड एफएम में बतौर सीओओ(नेटवर्क) कार्यरत राणा बरुआ ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। बरुआ से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने संस्थान से नाता तोड़ लिया है।रेड एफएम से पहले बरुआ रेडियो सिटी के साथ काम कर रहे थे
-
09/01/2012
ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी, यात्रा.कॉम ने बजइनटाउन.कॉम’ को अधिग्रहित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसका उल्लेख नहीं किया है कि वह कितनी कीमत में इसे खरीद रहा है। बजइनटाउन’ इसी ब्रांड नाम से पहले की तरह कार्य करता रहेगा। पिछले 15 महीनों में यात्रा.कॉम’ का यह तीसरा अधिग्रहण है। इसके पहले, ‘यात्रा.कॉम’ ने अक्टूबर, 2010 में ‘टीएसआई’ और जून 2011 में ‘मैजिकरूम्स’ को खरीदा था
-
02/01/2012
काफी समय से लंबित पड़े एफएम फेज3 प्रस्ताव को आखिर में आकर साल 2011 में 7 जुलाई को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई। इस प्रस्ताव के बाद से रेडियो इंडस्ट्री के विस्तार का दौर शुरू हुआ है। इसके 839 नये एफएम चैनलों को लाइसेंस दिया जायेगा। इसके साथ ही सरकार का एफएम विस्तार के तीसरे चरण के लाइसेंस की नीलामी के जरिए सरकार 1,733करोड़ रुपए कमाने की उम्मीद थी
-
21/12/2011
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि भारत सरकार को ये कोशिश करनी चाहिए कि बीबीसी की हिंदी सेवा बरक़रार रहे.रघुवंश प्रसाद सिंह ने ये बयान लोकसभा में प्रसार भारती पर एक चर्चा के दौरान दिया.इससे पहले भी भारत के कई सांसदो और जाने माने लोगों ने बीबीसी हिंदी की रेडियो सेवा के बंद होने के समाचार पर दुख का इज़हार किया था
-
20/12/2011
मुबंई में 19 दिसंबर 2011 को गोल्डन माइक रेडियो एडवर्टाइजिंग अवार्ड 2011 के विजेताओं की घोषणा एक समारोह के दौरान की गई। आइडिया सेल्यूलर इस वर्ष का एडवर्टाइजर ऑफ द ईयर बना है। माइंडशेयर को मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है जबकि लियो बर्नेट क्रिएटिव एजेंसी ऑफ द ईयर बना है। बिग एफएम को रेडियो ब्रॉडकास्टर ऑफ द ईयर के रुप में चुना गया है
-
19/12/2011
आज रात गोल्डन माइक अवार्ड में उन लोगों को नवाजा जाएगा जो देश में रेडियो एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में क्रिएशन, प्लानिंग और ब्रॉडकास्टिंग में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। यह एक्सचेंज4मीडिया द्वारा रेडियों इंडस्ट्री को समर्पित दूसरा गोल्डन माइक अवार्ड है। इसमें रेडियो इंडस्ट्री से जुडे, एडवर्टाइजिंग एजेंसी, मीडिया एजेंसी, क्लाइंट, रेडियो स्टेशन, प्रोडक्शन हाउस और भी लोग जो इस इंडस्ट्री के विकास में सहायक रहे हैं, उन्हें अवार्ड दिया जाएगा
-
13/12/2011
सोशल नेटवर्किंग साइट के मुद्दे पर टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल को अब प्रेस काउन्सिल का साथ भी मिल गया है। काउन्सिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने इन बेवसाइटों पर आपत्तिजनक सामग्रियों को हटाने की वकालत की है, क्योंकि इससे धार्मिक घृणा और आरगजकता फैल सकती है। काटजू ने एक वक्तव्य में कहा कि कुछ तस्वीरों और सामग्रियों में खास समुदायों के धार्मिक प्रतीकों को बेहद आपत्तिजनक और अश्लील ढंग से दिखाया गया
-
13/12/2011
रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने विवेक मलहोत्रा को बिग एफएम 92.7 का मार्केटिंग हेड नियुक्त किया है। मलहोत्रा रेडियो स्टेशन के व्यापार और कार्यान्वयन के विकास और कम्यूनीकेशन स्ट्रेटजी के लिए जिम्मेदार होंगे। रेडियों के अगले चरण के प्रोडेक्ट, ऑपरेशन और रेवेन्यू टीम और रेडियो बिजनेस चार्ट के ग्रोथ में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी
- 1 of 24
- ››

