प्रिंट मीडिया
-
03/02/2012
2 जनवरी 2012 को प्रधानमंत्री, मनमोहन सिंह ने हुए पेड न्यूज़ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था, “हाल में पेड न्यूज़ के चलन का खुलासा हुआ है जो सभी सही सोचने वाले लोगों के लिए एक आघात की तरह है। मीडिया में जो लोग काम करते हैं उन्हें पेड न्यूज़ को रोकने के लिए आत्म-नियंत्रण का प्रयोग करना चाहिए।”यही वह क्षण था जिसका ‘डीएनए’ को इंतजार था जिससे वो अपने लिए कड़े मापदंडों को अपना सके
-
03/02/2012
हाल ही में हिंदी दैनिक, ‘जनसंदेश टाइम्स’ से इस्तीफा देने वाले ग्रुप एडिटर, सुभाष राय अब ‘डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट’ के साथ बतौर ग्रुप एडिटर जुड़ गये हैं। इन्ही के साथ ही हरे प्रकाश उपाध्याय को बतौर फीचर एडिटर संस्थान ने अपने साथ जोड़ा है। इसकी पुष्टि ‘डीएनए’ प्रबंधन ने की है। गौरतलब है कि ‘डीएनए’ में काफी दिनों से प्रधान संपादक का पद खाली था। देशपाल सिंह पंवार के इस पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधान संपादक के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी
-
02/02/2012
17 अगस्त 2011 को नई दुनिया ग्रुप द्वारा भोपाल से लॉन्च किये गये अपने नये अखबार नई दुनिया फास्ट को 1 फरवरी से बंद कर दिया है। इस आठपेज के अखबार में लोकल खबरों को प्रमुखता दी जाती थी साथ ही इसमें ज्यादा से ज्यादा खबरों को जगह देने की कोशिश की जाती थी। हमसे बात करते हुए नई दुनिया प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की, लेकिन बंद करने की वज़ह पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इस अखबार की संपादकीय जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिरोठिया को दी गई थी
-
01/02/2012
अमर उजाला के क्रिएटिव हेड पद से इस्तीफा देने वाले राजेश जेटली ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. आज उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर (डिजाइन) के पद पर ज्वाइन कर लिया है. राजेश जेटली ने महीने भर पहले अमर उजाला प्रबंधन को अपने जाने का नोटिस दिया था। गौरतलब है कि जेटली ने अमर उजाला की डिजायनिंग, नई यूनिटों की लांचिंग, लेआउट, कांपैक्ट की लांचिंग आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
-
01/02/2012केरल में लंबे समय से मलयालम भाषी प्रकाशनों–‘मलयाला मनोरमा’, ‘मातृभूमि’, ‘देशाभिमानी’ और ‘मध्यमाम’ जैसे समाचारपत्रों को बोलबाला रहा है। अब वहां अंग्रेजी दैनिकों के आने से मार्केट में बदलाव होने की संभावना है। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने केरल में आज 1 फरवरी 2012 से अपने चार संस्करणों- तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कालीकट और दूरस्थ कोच्चि के साथ प्रवेश कर चुका है। ‘द हिन्दू’ समाचार पत्र जो केरल में अंग्रेजी दैनिकों के बीच अग्रणी है ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए 29 जनवरी 2012 को अपना कोझिकोड़ संस्करण लॉन्च किया है
-
01/02/2012
अमर उजाला ने अपने टैबलॉयड अखबार कॉम्पैक्ट का मेरठ एडिशन बंद कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक मेरठ में अखबार का सर्कुलेशन लगातार कम हो रहा था, जिससे अखबार घाटे में चल रहा था। सूत्रों ने यह भी बताया कि एडिशन बंद होने के बाद यहां के स्टाफ को अमर उजाला के अन्य संस्करणों में एडजेस्ट किया जाएगा।गौरतलब है कि कॉम्पैक्ट इस समय उप्र प्रदेश के छह शहरों कानपुर, आगरा, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और बरेली के अलावा उत्तराखंड में देहरादून से भी प्रकाशित हो रहा है
-
01/02/2012
नागुपर से प्रकाशित होने वाली पत्रिका समाचार विस्फोट अब अपना विस्तार कई राज्यों में करने जा रही है। इसकी शुरुआत एक हजार कॉपियों के साथ की गई थी जो कि करीब छह महीने में इसकी कॉपियों की संख्या बढ़कर पांच हजार हो गई है। इस बारे में मैगजीन के कार्यकारी संपादक संजय स्वदेश ने बताया कि हम लोग एक साल पूरा होने तक दस हजार प्रतियां सर्कुलेट करने के लक्ष्य को पाने में कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम दिल्ली, हरियाणा, एमपी, पंजाब, हिमांचल प्रदेश, यूपी, उत्तराखंड झारखंड में भी जल्द ही उपलब्ध होंगे
-
01/02/2012
लखनऊ से प्रकाशित हो रहे जनसंदेश टाइम्स अखबार के ग्रुप एडिटर सुभाष राय ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो सुभाष राय का संस्थान से नाता तोड़ने की वजह प्रबंधन से उनकी अनबन है। प्रबंधन ने उनके काम में कुछ ज्यादा ही दखलअंदाजी देनी शुरू कर दी थी। जिसको देखते हुए सुभाष राय ने अखबार से अपने आपको अलग करने का फैसला लिया। गौरतलब है कि सुभाष राय के ही नेतृत्व में ही जनसंदेश टाइम्स का आगाज हुआ था
-
01/02/2012
31 दिसंबर 2011 को समाप्त तिमाही में ‘दैनिक जागरण’ के प्रकाशक ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ को रुपये के मूल्य में कमी के कारण स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में 21.54 प्रतिशत की कमी आई है। कंपनी ने 413 मिलियन रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 526.4 मिलियन रुपये शुद्ध लाभ हुआ था।कंपनी के अनुसार, “मुद्रा बाजार में रुपये के मूल्य में कमी आने से 86.7 मिलियन रुपये की हानि हुई है जबकि इसी अवधि में मार्केट में अस्थिरता के कारण 3 मिलियन रुपये का लाभ हुआ था
-
01/02/2012
हाल ही में हिंदुस्तान, इटावा से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अपनी नई पारी कैनविज टाइम्स के साथ शुरू की है। उन्हें इटावा के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुभाष त्रिपाठी लगभग ढाई दशक से मुख्य धारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं। हिंदुस्तान के साथ वे करीब दो दशक से काम कर रहे थे। वहीं जनसंदेश टाइम्स से खबर है कि आई नेक्स्ट, जमशेदपुर से इस्तीफा देकर प्रभात तिवारी जनसंदेश टाइम्स के गेरखपुर एडिशन के साथ जुड़ गये हैं

