टॉप टेन पत्रिकाओं के पाठकों में गिरावट, ‘वनिता’ नंबर वन

vanitha-mal.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन रीडरशिप सर्वे 2011 की तीसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार मलयालम भाषा की पाक्षिक पत्रिका ‘वनिता’ नंबर एक की पोजिशन पर काबिज है। दूसरी तिमाही की अपेक्षा इस बार इसकी पाठक संख्या में कमी जरूर आई है। इसकी पाठक संख्या 26 लाख 71 हजार से घटकर 25 लाख 90 हजार रह गई है। वहीं, 20 लाख 25 हजार पाठकों के साथ हिंदी मासिक ‘प्रतियोगिता दर्पण’ दो नंबर पर रही। तीसरे पायदान पर हिंदी पाक्षिक मैगजीन, ‘सरल सलिल’ मौजूद है। इसकी पाठक संख्या में  कमी दर्ज की गई है। ‘सरस सलिल’ ने करीब 98 हजार पाठक गवाएं हैं। इसकी पाठक संख्या घटकर 19 लाख 41 हजार रह गई है। साप्ताहिक अंग्रेजी ‘इंडिया टुडे’ की पाठक संख्या 17 लाख 24 हजार से घटकर 16 लाख 36 हजार रह गई है। मलयालम भाषी साप्ताहिक पत्रिका, ‘मलयालम मनोरमा’ 13 लाख 7 हजार पाठकों के साथ पांचवें नंबर पर है। इसकी पाठक संख्या में 86 हजार की कमी आई है।
 
मासिक हिंदी पत्रिका, ‘मेरी सहेली’ 35 हजार नये पाठकों के साथ छठे स्थान पर है। इसकी पाठक संख्या बढ़कर 12 लाख 9 हजार हो गई है। सातवें स्थान पर हिंदी ‘क्रिकेट सम्राट’ (11 लाख 59 हजार), आठवें स्थान पर, ‘इंडिया टुडे’ हिंदी(11 लाख 16 हजार), नौवे स्थान पर, ‘जनरल नॉलेज टुडे’ अंग्रेजी (10 लाख 87 हजार) और ‘कर्मक्षेत्र’ बंगाली 10 लाख 47 हजार के साथ दसवें स्थान पर मौजूद है।
 
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अधिकत्तर टॉप टेन पत्रिकाओं की पाठक संख्या में कमी आई है। जहां एक ओर ‘वनिता’, ‘प्रतियोगिता दर्पण’, ‘सरस सलिल’, ‘इंडिया टुडे’ अंग्रेजी, ‘मलयालम मनोरमा’, ‘क्रिकेट सम्राट’ हिंदी और ‘इंडिया टुडे’ हिंदी ने अपने पाठक गवाएं  हैं तो दूसरी ओर ‘मेरी सहेली’, ‘जनरल नॉलेज’ अंग्रेजी और ‘कर्मक्षेत्र’ बंगाली ने अपने साथ नये पाठक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। 

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None