बीते सप्ताह
-
03/02/2012
चैनलों की जमात में एक और चैनल ‘मीडिया वन’ टीवी शामिल होने जा रहा है। इस चैनल को जून 2012 में शुरू किया जायेगा। मलयालम भाषी इस चैनल का मुख्यालय केरल के कालिकट में बनाया गया है। यह न्यूज़ और इंफोटेनमेंट चैनल होगा। ‘मीडिया वन’ टीवी के जरिए से पूरे मलयालम भाषी एरिया और गल्फ क्षेत्र को कवर किया जायेगा। इसके साथ ही, इसके न्यूज़ स्टूडियो नई दिल्ली,दुबई, रियाद, कोच्चिन, मलापुरम और तिरुअनंतपुरम में बनाये गये हैं
-
03/02/2012
2 जनवरी 2012 को प्रधानमंत्री, मनमोहन सिंह ने हुए पेड न्यूज़ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा था, “हाल में पेड न्यूज़ के चलन का खुलासा हुआ है जो सभी सही सोचने वाले लोगों के लिए एक आघात की तरह है। मीडिया में जो लोग काम करते हैं उन्हें पेड न्यूज़ को रोकने के लिए आत्म-नियंत्रण का प्रयोग करना चाहिए।”यही वह क्षण था जिसका ‘डीएनए’ को इंतजार था जिससे वो अपने लिए कड़े मापदंडों को अपना सके
-
03/02/2012
हाल ही में हिंदी दैनिक, ‘जनसंदेश टाइम्स’ से इस्तीफा देने वाले ग्रुप एडिटर, सुभाष राय अब ‘डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट’ के साथ बतौर ग्रुप एडिटर जुड़ गये हैं। इन्ही के साथ ही हरे प्रकाश उपाध्याय को बतौर फीचर एडिटर संस्थान ने अपने साथ जोड़ा है। इसकी पुष्टि ‘डीएनए’ प्रबंधन ने की है। गौरतलब है कि ‘डीएनए’ में काफी दिनों से प्रधान संपादक का पद खाली था। देशपाल सिंह पंवार के इस पद से इस्तीफा देने के बाद प्रधान संपादक के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी
-
03/02/2012
‘सकाल मीडिया’ ग्रुप ने दो नई नियुक्तियों के तहत जयसूर्या दास को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर और शैलेश अमोनकर को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पद की जिम्मेदारियां सौपी हैं। दास ‘सकाल मीडिया’ को ज्वाइन करने से पहले मीडिया और एडवरटाइजिंग टैलेंट सर्च फर्म, एक्जंडू कन्सल्टिंग ग्रुप में चीफ मेंटर और फाउंडर डायरेक्टर पद पर थे। वे इस ग्रुप के साथ 2003 से जुड़े हुए थे। उन्हें मीडिया सेलिंग और ब्रांड में 18 साल का अनुभव प्राप्त हैं। दास ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ पुणे से की थी, इसके बाद वे ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ जुड़ गए
-
02/02/2012
17 वर्षों तक ‘आउटलुक’ पत्रिका के एटिडर-इन-चीफ के पद पर रहने के विनोद मेहता अपनी इस जिम्मेदारी से अब रिटायर हो रहे हैं। हालांकि वे समूह के साथ जुड़े रहेंगे, और बतौर सलाहकार काम करते रहेंगे। गौरतलब है कि विनोद मेहता के संपादकीय नेतृत्व में ही साप्ताहिक पत्रिका, ‘आउटलुक’ को 1995 में लॉन्च किया गया था।हमसे बात करते हुए, 69 वर्षीय विनोद मेहता ने अपनी सेवानिवृति की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा, “मैं ‘आउटलुक’ समूह के साथ हूं और अगर कोई सोचता है कि मैं अलग हो गया हूं तो वे गलत है

