‘ज़ी न्यूज़’ को मिला, ‘राष्ट्रीय राजीव गांधी अचीवमेंट अवार्ड’ 2010
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘ज़ी न्यूज़’ के ‘जलवायु बदलाव अभियान’, ‘माई अर्थ माई ड्यूटी’ को ‘राष्ट्रीय राजीव गांधीअचीवमेंट अवार्ड’ 2010 दिया गया। यह अवार्ड, उन्हें ‘कॉरपोरेट सोशल रिसपॉन्सबिलिटी’ के लिए दिया गया है। इस अभियान के तहत, 73 लाख पौधे एक दिन के अंदर लगाए गए और वातावरण के बिगड़ते हालात से बचाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया।
यह अवार्ड, सामारोह मुंबई में आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 300 लोग मौजूद थे। समारोह में, समाज और मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों ने शिरकत की। इस समारोह में, समाज के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
‘ज़ी न्यूज़’ के डेवलपमेंट वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग, रोहित कुमार ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए बताया, “देश का एकमात्र, विश्वसनीय न्यूज़ चैनल होने के नाते हम अपने कर्तव्यों को समझते हैं। ‘ज़ी न्यूज़’, ‘कॉरपोरेट सोशल रिसपॉन्सबिलिटी’ अभियान के लिए हमेशा तत्पर रहा है। इसने, हमेशा सकारात्क सोच को बढ़ावा दिया है। हम, हमेशा इस तरह के कदम उठाने के लिए तैयार रहेंगे और अपने साथियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहेंगे। इस अभियान के जरिए से हमें जो सराहना मिली है, उससे इस कदम को और आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहन मिला है।”
‘ज़ी न्यूज़’ के अभियान ‘माई अर्थ माई ड्यूटी’ को विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2010 को लॉन्च किया गया था। इसका मुख्य, लक्ष्य समाज के सदस्यों को ‘जलवायु बदलाव के प्रभावों’ को कम करने के लिए जोड़ने का है। तीन महीने के दौरान, इस अभियान ने करीब ढ़ाई लाख गांवों और 1 करोड़ स्वंयसेवकों को अपने साथ जोड़ा है।
- Category:


