ज़ी न्यूज ने लॉन्च की हिंदी वेबसाइट
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
ज़ी न्यूज़ लिमिटेड ग्रुप ने डिजिटल माध्यम पर अपनी पहुंच को बढ़ाते हुए अपनी हिंदी न्यूज वेबसाइट लॉन्च कर दी है। ज़ी न्यूज की अंग्रेजी वेबसाइट पहले से ही थी, लेकिन अब इसकी हिंदी वेबसाइट को भी लॉन्च कर दिया गया है। प्रबंधन का मानना है कि यह कदम हमारे हिंदी के पाठकों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अब ग्रुप की डिजिटल माध्यम पर भी उपस्थिति और मजबूत हो गई है। अब इस ग्रुप की न्यूज वेबसाइट अंग्रेजी और हिंदी के अलावा बांग्ला भाषा में भी है।
इस प्रोजेक्ट पर कई दिनों से प्रबंधन काम कर रहा था। अब हिंदी के पाठक http://zeenews.india.com/hindi/ पर क्लिक करके हिंदी खबरें पढ़ सकते हैं
ज़ी न्यूज लिमिटेड ग्रुप का हिंदी नेशनल न्यूज ज़ी न्यूज, यूपी का रीजनल न्यूज चैनल ज़ी यूपी, छत्तीसगढ़ का रीजनल न्यूज चैनल, बंगाल का रीजनल न्यूज चैनल चल रहे हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


