यात्रा.कॉम ने खरीदा बजइनटाउन.कॉम
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी, यात्रा.कॉम ने बजइनटाउन.कॉम’ को अधिग्रहित करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसका उल्लेख नहीं किया है कि वह कितनी कीमत में इसे खरीद रहा है। बजइनटाउन’ इसी ब्रांड नाम से पहले की तरह कार्य करता रहेगा। पिछले 15 महीनों में यात्रा.कॉम’ का यह तीसरा अधिग्रहण है। इसके पहले, ‘यात्रा.कॉम’ ने अक्टूबर, 2010 में ‘टीएसआई’ और जून 2011 में ‘मैजिकरूम्स’ को खरीदा था।
बजइनटाउन.कॉम’ एक प्रमुख ईवेंट्स और एंटरटेनमेंट पोर्टल है जो विश्व भर में विभिन्न ईवेंट्स के लिए अपनी सेवायें मुहैया कराता है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


