याहू और ‘आनंद बाजार पत्रिका’ ने मिलाया हाथ

yahoo.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 

‘याहू इंडिया’ और ‘आनंद बाजार पत्रिका’ के बीच एक समझौता हुआ है जिसके बाद से भारतीय इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए दोनों संस्थान मिलकर बंगाली भाषा में प्रीमियम डिजिटल कंटेंट मुहैया करायेंगे। समझौते के बाद इस ज्वाइंट बांड का नाम - बंगाली याहू.कॉम रखा गया है।
 
भारत में हिन्दी, तमिल, मराठी के बाद, अब बंगाली भाषा में ‘याहू’ का कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा गया है। इस नए वेंचर पर, राजनीति, खेल, एंटरटेनमेंट की स्थानीय (कोलकाता) और विश्व भर की ताजा ख़बरें दी जायेगी।

‘बंगाली.याहू.कॉम’ पर ‘आनंद बाजार पत्रिका’ में प्रकाशित होने वाले सप्लीमेंट्स भी पब्लिश किए जायेंगे।

 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
 

 

0
No votes yet
Your rating: None