विकीपीडिया की सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद

wikipedia.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 

विकीपीडिया एंटी पाइरेसी कानून के विरोध में बुधवार को 24 घंटे के लिए अपनी सेवाएं बंद रखेगी।
 
इसकी सूचना विकीपीडिया के सह-संस्थापक जिमी वेल्स ने सोमवार को ट्विटर के ज़रिए दी। दरअसल, अमेरिकी संसद में विचाराधीन विवादास्पद एंटी पाइरेसी क़ानून के विरोध में अब वेबसाइट खुलकर सामने आ गई हैं।
 
जिमी वेल्स ने अमेरिका के स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए लिखा कि विकीपीडिया ख़राब कानून का बुधवार को विरोध कर रहा है।
 
पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में स्टॉप ऑनलाइन पाइरेसी एक्ट (सोपा) और प्रोटेक्ट आईपी एक्ट (पीपा) पर बहस छिड़ी हुई है।
 
मोशन पिक्चर एसोसिएशन ऑफ़ अमेरिका जैसे संगठन इस क़ानून का समर्थन कर रहे हैं, वहीं गूगल और फेसबुक ने प्रस्तावित क़ानून को अभिव्यक्ति की आज़ादी के खिलाफ बताया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
 
 

 

0
No votes yet
Your rating: None