साप्ताहिक पत्रिका इतवार जल्द होगी लॉन्च, लाइफ स्टाइल मैगजीन की तैयारी

magazine1.jpg

शिशिर शुक्ला

समाचार4मीडिया.कॉम  
कालिन्दी मीडिया ग्रुप की साप्ताहिक पत्रिका इतवार जल्द ही लॉन्च होगी। समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये इतवार के संपादक श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि इतवार जो डमी संस्करण हमने निकाला है उसकी सभी सेंटर से काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं आयी हैं। उन्होंने बताया कि इतवार के बाद तर्जे जिंदगी नाम की एक लाइफ स्टाइल मैगजीग के प्रकाशन की तैयारियां की जाएंगी। श्रीकांत ने बताया कि 80 पेज की यह पत्रिका रविवार हर सप्ताह पाठकों तक पहुचेंगी। इस पत्रिका में खोजी पत्रकारिता के जरिये राजनैतिक खबरों को पाठकों तक पहुंचाया जायेगा।”
 
मूल्य के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इसका मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है। पूरी पत्रिका कलर होगी। श्रीकांत का कहना था, “हिन्दी में, ‘माया’, ‘रविवार’ जैसी पत्रिकाओं के बंद होने के बाद खाली एक बड़े स्पेस को यह पत्रिका भरेगी। हमारा लक्ष्य आम पाठक है। यह पत्रिका जन सरोकार से जुड़ी खबरों को शासन सत्ता तक पहुंचाने का काम करेगी।”
 
‘पर्ल मीडिया समूह’ की पत्रिका 'शुक्रवार', 'बिंदिया' और 'मनीमंत्र' के संस्थापक संपादक, श्रीकांत त्रिपाठी अब साप्ताहिक 'इतवार' के जरिये अपने पाठकों से रूबरू होगें। इससे पहले वे ‘नवभारत टाइम्स’ से दो दशकों तक जुड़े रहे हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

2
Average: 2
Your rating: None