विवेक मलहोत्रा बिग एफएम के मार्केटिंग हेड बने

big-fm.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने विवेक मलहोत्रा को बिग एफएम 92.7 का मार्केटिंग हेड नियुक्त किया है। मलहोत्रा रेडियो स्टेशन के व्यापार और कार्यान्वयन के विकास और कम्यूनीकेशन स्ट्रेटजी के लिए जिम्मेदार होंगे। रेडियों के अगले चरण के प्रोडेक्ट, ऑपरेशन और रेवेन्यू टीम और रेडियो बिजनेस चार्ट के ग्रोथ में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
 
बिग एफएम को ज्वाइन करने से पहले वे ब्लूमवर्ग यूटीवी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-मार्केटिंग, पीआर और रिसर्च के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने पूरे मार्केटिंग सिस्टम की स्थापना और नए ब्रांड मूल्यो के साथ डिस्ट्रीब्यूशन और को-ऑर्डिनेटर की अहम भूमिका निभाई थी। वे स्टार न्यूज नेटवर्क, स्टार माझा, टीवी18 और द एज कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्हे बेस्ट सीएमओ ऑफ द ईयर के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं। 
 
0
No votes yet
Your rating: None