विवेक मल्होत्रा बने ‘टीवी टुडे’ के मार्केटिंग और रिसर्च हेड

tv-today-network.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘टीवी टुडे’ नेटवर्क ने विवेक मल्होत्रा को रिसर्च और मार्केटिंग हेड नियुक्त किया है। मल्होत्रा, ‘टीवी टुडे’ नेटवर्क के सभी मीडिया ब्रांडों के ब्रांड डेवलपिंग और कम्युनिकेशन रणनीति के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा, वे रिसर्च औऱ स्पेशल प्रोजेक्टस डिविजन के कार्यों को भी देखेंगे।
 
विवेक मल्होत्रा ‘टीवी टुडे’ नेटवर्क के सीईओ, जॉय चक्रवर्ती को रिपोर्ट करेंगे और भविष्य की योजनाओं के लिए नई रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
 
इस अवसर पर, चक्रवर्ती ने कहा, “भारत में समाचार प्रसारण के क्षेत्र में अग्रणी के तौर पर ‘टीवी टुडे’ मीडिया से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आगे रहना चाहता है। समाचार के क्षेत्र में विवेक को अच्छी जानकारी है, हम उनके इस जानकारी का लाभ उटाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रत्येक मीडिया ब्रांड के लिए  अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। रिसर्च और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में उनकी गहरी जानकारी से दर्शकों एवं विज्ञापनदाताओं को भी लाभ होगा।”
 
‘टीवी टुडे’ नेटवर्क ज्वाइन करने से पहले विवेक मल्होत्रा ‘बिग एफएम’ में मार्केटिंग हेड के तौर पर कार्यरत रहे हैं। इससे पहले, विवेक ‘ब्लूमबर्ग यूटीवी’ में मार्केटिंग, पीआर और रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यरत थे जहां उन्होंने मार्केटिंग डिविजन की स्थापना की थी और चैनल की लॉन्चिंग से ही इस पोर्टफोलियो को संभाल रहे थे। वे अपनी विदाई के समय बिजनेस न्यूज़ चैनल के वितरण समन्वय की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
 
मल्होत्रा इससे पहले ‘स्टार न्यूज़’ नेटवर्क में कार्यरत थे जहां वे ट्रेड और रिसर्च यूनिट को देख रहे थे और स्टार माझा से भी जुड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने ‘टीवी टुडे18’ में क्रिएटिव सोल्यूशन और मीडिया रिसर्च के लिए स्वतंत्र रिसर्च सेंटर – ‘द एज’ की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None