विवेक बहल बने ‘टर्नर इंटरनेशनल’ के चीफ कंटेंट ऑफिसर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘महुआ’ के साथ जुड़े रहे, विवेक बहल ने ‘टर्नर इंटरनेशनल’ के साथ बतौर चीफ कंटेंट ऑफिसर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वे मुंबई ऑफिस में बैठकर कंटेंट स्ट्रेटजी और इंडिया में नेटवर्क के उपलब्ध चैनल ‘इमेजिन टीवी’, ‘कार्टून नेटवर्क’, ‘पोगो’ और ‘वार्नर ब्रदर्स’ के डेवलपमेंट्स देखेंगे, एक नवंबर से वे नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। नई भूमिका में वो डेवलपमेंट, प्रोडक्शन, प्रोग्रामिंग शेड्यूल और ऑपरेशन को देखेंगे। बहल ‘टर्नर ब्रॉडकास्टिंग’ के एशिया पैसिफिक के चीफ कंटेंट ऑफिसर मार्क अय्यर को रिपोर्ट करेंगे।
उन्हें टीवी, फिल्म्स और एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में करीब 25 साल का अनुभव है। उन्होंने क्रिएटिव राइटिंग, प्रोग्रामिंग, प्रोड्यूसिंग और डायरेक्टिंग के क्षेत्र में काम किया है। वे देश के कई प्रमुख टीवी नेटवर्क ‘स्टार टीवी’ और ‘ज़ी’ के साथ जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी प्रोडक्शन हाउस में भी काम किया है। उन्होंने कई नॉन फिक्शन और फिक्शन प्रोग्राम बनाये हैं जैसे ‘बनेगी अपनी बात’, ‘सारे गा मा पा’, ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘साथ फेरे’, ’बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘बेटियां’. ‘बिदाई’,’ये रिश्ता क्या कहलता है’, ‘प्रतिज्ञा’, ‘साथ निभाना साथिया’ आदि।
बहल ‘टर्नर इंटरनेशनल’ से पहले ‘स्टार नेटवर्क’ के साथ एक्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और ‘महुआ’ के रीजनल चैनलों के लिए सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


