वीरेंद्र मिश्रा का वीकली शो नमस्ते इंडिया आस्था चैनल पर
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
लंबे अर्से के बाद फिर से टेलीविजन पर सांस्कृतिक मैगजीन लौट रही है। आपको शायद सुरभि की याद होगी जिसे सिद्धार्थ काक और रेणुका शहाणे दूरदर्शन पर लेकर आते थे। उस दौर को वापस लेकर आ रहे है वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र मिश्र और इस साप्ताहिक सांस्कृतिक मैगजीन का नाम है नमस्ते इंडिया। आस्था चैनल इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक रविवार रात नौ बजे होगा। वीरेंद्र हाल के दिनों तक दूरदर्शन के साथ जुड़े हुए थे. दूरदर्शन में भी वीरेंद्र इसी तरह को इंडिया एडवांटेज नाम से कर रहे थे।
बकौल वीरेंद्र भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े जितने पहलू हैं वह सभी इस शो का अंग होंगे। प्रत्येक रविवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाले इस शो के साथ खास से लेकर आम तक सभी को समेटा जाएगा। चित्रकूट की गुफाएं, उज्जैन का महाकाल मंदिर, केरल का शांतिगिरि जैसी अपनी सांस्कृतिक थाती को लेकर शायद हम बस एक पर्यटन स्थल तक ही सीमित रह जाते हैं, जबकि इस सबके पीछे एक पूरी परंपरा छिपी हुई है, उस परंपरा की परतों को उधेड़ कर आपके सामने लाना ही वीरेंद्र मिश्रा का लक्ष्य है।
इसी तरह हीरोज ऑफ इंडिया के तहत विवेकानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, सुभाष चंद्र बोस, हनुमान प्रसार पोद्दार, भगत सिंह जैसे महापुरुषों के जीवन दर्शन को इस सांस्कृतिक मैगजीन के सहारे समझा जा सकता है।
परंपरा के साथ आधुनिकता का सामंज्स्य बैठाने के लिए आधुनिक भारत के प्रमुख व्यक्तियों के साथ जिनका विभिन्न क्षेत्रों में योगदान है से रूबरू कराया जाएगा।
मैगजीन फार्मेट के इस कार्यक्रम की परिकल्पना, डिजाइन और आइडिया वीरेंद्र मिश्रा का ही है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

