चैनल वन के मैनेजिंग एडिटर बने उदय सिन्हा
समाचार4मीडिया.कॉम
चैनल वन में बतौर मैनेजिंग एडिटर वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा 3 नवंबर को ज्वाइन करेंगे । फिलहाल चैनल की गाइड लाइन तैयार करने के लिए वे आफिस जा रहे हैं। दो माह पहले मैनेजिंग एडिटर युसूफ अंसारी व कुछ ही समय पहले एडिटर नवीन कुमार के इस्तीफे के बाद अब उदय सिन्हा को चैनल वन की कमान सौंपी जायेगी।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा ने खबर की पुष्टि करते हुये बताया कि सर्वप्रथम मैं पूरी टीम के साथ मिलकर चैनल की प्रोग्रामिंग, न्यूज कंटेट और चैनल की विश्वनीयता की दिशा में काम करने का प्रयास करूंगा। संभवत: मै 3 नवम्बर को ज्वाइन करूंगा। लेकिन फिलहाल गाइड लाइन तैयार करने के लिए मैं आफिस जा रहा हूं।
वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा को तकरीबन 27 सालों का विभिन्न संस्थानों में काम करने का अनुभव है। उदय पहली बार टीवी पत्रकारीता के लिए काम करेंगे। वैसे तो वे विभिन्न चैनलों पर प्रसारित होने वाली बहस का हिस्सा बनते रहे हैं। उनकी हिन्दी और अंग्रेजी पत्रकारिता पर अच्छी पकड़ हैं।उदय सिन्हा पहले भी दैनिक भास्कर दिल्ली के संपादक, पायनियर लखनऊ के आई, संडे मेल कलकत्ता के इंचार्ज, गोहाटी से प्रकाशित नार्थ ईस्ट टाइम्स के संपादक और द हिन्दू सहित कई संस्थानों के साथ उच्च पदों पर काम कर चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:



टिप्पणी
बहुत बहुत शुभकामना
ईमानदार पत्रकार अब अपवाद ही हैं और याद रहे अपवाद नियम नहीं होते .
इस बाजार मैं सब कुछ बिकाऊ
है . Paid News Vs. Unpaid Views. इस बाज़ार मे जो खडा है वह या तो खरीदार
है या बिकाऊ............ पर टिकाऊ नहीं.
.............................................................................bigulgarjan
News regarding Uday Sinha
Congratulations Sir, I wish you all the best.
Ajay Kumar,
Director, Prelude Media