स्टार इंडिया के उदय शंकर आईबीएफ के नए अध्यक्ष नियुक्त
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) ने उदय शंकर, सीईओ, स्टार इंडिया को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उदय शंकर से पहले जवाहर गोयल ने लगातार चार वर्षों तक इसके अध्यक्ष पद को सुशोभित किया है।
टीवी टुडे के सीईओ जी कृष्णन को वाइस प्रेसिडेंट और टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के सीईओ, सुनील लुल्ला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (आईबीएफ) की ग्यारहवीं वार्षिक आम बैठक में निदेशक मंडल की नियुक्ति की गई है।
नोट:समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


