उदय चंद्रा जुड़े नेटवर्क वन मीडिया ग्रुप के साथ

udaya-chandra.gif

आरिफ खान मंसूरी

समाचार4मीडिया.कॉम
वरिष्ठ पत्रकार उदय चंद्रा ने नेटवर्क वन मीडिया ग्रुप के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। इस खबर की पुष्टि नेटवर्क वन मीडिया ग्रुप प्रबंधन ने की। उन्हें असाइनमेंट डेस्क के साथ जोड़ा गया है, लेकिन किस पद पर इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उदय चंद्रा ने पिछले दिनों ही सीवीबी से इस्तीफा दिया था, जहां वो ग्रुप की हिंदी सर्विस के साथ जुड़े हुए थे। सी वोटर्स से पहले वो इंडिया न्यूज बिहार-झारखंड चैनल के हेड की भूमिका निभा रहे थे।
 
करीब डेढ़ दशक से ज्यादा पत्रकारिता में सक्रिय उदय चंद्रा ने अपने कॅरियर की शुरात राष्ट्रीय सहारा अखबार के साथ की थी। जहां से एनडीटीवी की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बन गये और वहां करीब 13 साल तक काम किया। एनडीटीवी के बाद वो लाइव इंडिया का हिस्सा बने जहां से इस्तीफा देकर उन्होंने पॉजिटिव मीडिया ग्रुप के पुरबिया चैनल हमार टीवी की कमान संभाली थी।
 
गौरतलब है कि नेटवर्क वन मीडिया ग्रुप एक मीडिया कंस्लटेंसी है जो कि न्यूज कंटेंट जेनरेशन के साथ-साथ मीडिया प्रोफेशनलस को ट्रेंनिंग भी उपलब्ध कराती है। यह ग्रुप नये वेंचर के लिए बिजनेस प्लान, सेटअप और स्टूडियों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
 
देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None