उदय शंकर दोबारा बने आईबीएफ के अध्यक्ष, सुनील लुल्ला उपाध्यक्ष

uday-shankar.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर एक बार निर्विरोध इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष चुन लिये गये हैं। यह फैसला फाउंडेशन की 19 सितंबर को नई दिल्ली में हुई वार्षिक जनरल मीटिंग में लिया गया है। इसी के साथ टाइम्स टीवी नेटवर्क के एमडी और सीईओ सुनील लुल्ला को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया है। सुनील के पहले उपाध्यक्ष के पद पर जी कृष्णन थे, जिन्होंने हाल ही में टीवी टुडे से इस्तीफा दिया है।  ज़ी न्यूज के एमडी पुनीत गोयनका को इसका कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर पहले सुनील लुल्ला थे।
 
इस बैठक में 2011-12 के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्यों का भी पुनर्गठन किया गया है इनमें स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर, टाइम्स टीवी नेटवर्क के एमडी और सीईओ सुनील लुल्ला, ज़ी न्यूज के एमडी पुनीत गोयनका, नेटवर्क18 के ग्रुप सीईओ हरेश चावला, इनाडू टीवी के डायरेक्टर आई वेंकेट, जी नेटवर्क के जवाहर गोयल, एमएमटीवी के डायरेक्टर जयंत एम मैथ्यू, एनडीटीवी ग्रुप के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन केवीएल नारायण राव, एमएसएम के सीईओ मनजीत सिंह, स्टार सीजे नेटवर्क इंडिया के सीईओ परितोष जोशी, इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा, टर्नर इंटरनेशनल इंडिया और साउथ एशिया के वीपी और जीएम(डिस्ट्रीब्यूशन और बिजनेस ऑपरेशन) सिद्धार्थ जैन शामिल हैं।
 
इनके अलावा एशियानेट कम्यूनिकेशन के के माधवन श्री अधिकारी ब्रदर्स के वाइस चेयरमैन और एमडी मार्कंड अधिकारी, कलर्स के सीईओ राज नायक भी शामिल हैं।
 
विशेष निमंत्रण के तौर पर  टर्नर इंटरनेशनल इंडिया और साउथ एशिया की वीपी और जीएम(इंटरटेनमेंट नेटवर्क) मोनिका टाटा और ईएसपीएन के एमडी मनू साहनी भी शामिल हैं।
 
 समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None