न्यूज चैनल टीवी100 के चैनल हेड राजीव पंछी का इस्तीफा

tv-100.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

टीवी100 के चैनल हेड राजीव पंछी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वे अब इसी ग्रुप के अन्य प्रोजेक्ट पर काम करेगें। राजीव पंछी तकरीबन एक साल तक चैनल के साथ जुड़े रहे। पंछी की मौजूदगी में टीवी 100 एनसीआर सहित कई अन्य प्रदेशों में खासा विस्तार कर चुका है। पंछी के नेतृत्व में टीवी 100 का विस्तार उत्तरांखड के अलावा उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हुआ।
 
राजीव पंछी ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘नवभारत टाइम्स’ से की थी बाद में, उन्होने रेडियो में समाचार लेखन और न्यूज़ रीडर के रूप में काम किया। वे लंबे समय तक मीडिया एजुकेशन और प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़े रहे हैं। उन्होने ‘साधना एकेडमी फॉर मीडिया स्टडीज’ की स्थापना में अहम रोल निभाया और फिर इसके बाद राजीव सुदर्शन’ चैनल के सीईओ भी बने
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None