टाइम्स ऑफ इंडिया की कोच्चि एडिशन लॉन्च करने की योजना

times-of-india.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
टाइम्स ऑफ इंडिया  कोच्चि संस्करण लॉन्च करने पर विचार कर रहा है और इसके लिए कई मुद्दों पर बातचित चल रही है। सूत्रों के अनुसार, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने कोच्चि संस्करण शुरू करने के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया है।
 
हमने जब बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड  के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर  राहुल कंसल से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कोच्चि संस्करण की लॉन्चिंग की खबर से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा, “हम लोग कोच्चि में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित करना चाहते हैं, लेकिन क्या हम कोच्चि में अपना संस्करण लॉन्च करेंगे या रणनीतिक साझेदारी के साथ कोच्चि में प्रवेश करेंगे या लॉन्च नहीं करेंगे। अभी इस पर विचार नहीं किया गया है। समूह का विस्तार एक सतत प्रक्रिया है और यह कई कारणों पर निर्भर करता है।”
 
गौरतलब है कि काफी अटकलों के बाद, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ ने वर्ष 2008 में चेन्नई संस्करण लॉन्च किया था, जहां तब ‘द हिन्दू’ का बोलबाला था। इसके पहले, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया' का गोआ और जयपुर संस्करण लॉन्च किया गया था जो कंपनी के लिए अच्छा निर्णय साबित हुआ था। केरल में लोगों की खर्च करने की अच्छी स्थिति को देखते हुए, कोच्चि भी आकर्षक संभावित बाजार के रूप में देखा जा रहा है। नई पीढ़ी के लोंगो के बीच अंग्रेजी पढ़ने की जरूरत को देखते हुए उन्हें एक ऐसे दैनिक समाचारपत्र की जरूरत है जिसकी कमी स्थापित समाचारपत्र ही पूरा कर सकता है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None