टीओआई की वीमैन मैगजीन ‘आईडीवा’ लॉन्च

idiva.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

‘द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप’ ने ‘आईडीवा’ नाम की साप्ताहिक मैगजीन लांच की है। मैगजीन में भारत की टॉप फाइव महिला मैगजीन का कंटेंट शामिल किया गया है। अब महिला पाठक पांच मैगजीन पढ़ने की बजाए एक मैगजीन से पांच मैगजीन का कंटेंट पढ़ सकती हैं। समूह का मानना है कि 40 पेज की आईडीवा मैगजीन में महिला पाठकों को फेमिना, फिल्मफेयर, हैलो, गुड होम्स और ग्राजिया पत्रिकाओं से बेहतर कंटेंट पढ़ने को मिलेगा। इसमें कुछ महिला पाठकों की बातों को भी छापा गया है जो मैगजीन के कंटेंट के बारे में बताएगी। यह मैगजीन 1 जुलाई को लांच हो चुकी है।
 
पहले संस्करण में 40 में 12 पेजों पर विज्ञापन छापा गया है, लेकिन कंटेंट के साथ कोई समझौता नहीं किया है। मैगजीन में फूड, फैशन, ब्यूटी, पैरेंटिंग, रिलेशन, घर की साज-सज्जा, फिटनेस, प्यार और अन्य महत्वपूर्ण कंटेंट को सम्मिलित किया गया है।
 
मुंबई में इस कॉम्पैक्ट मैगजीन का मूल्य 5 रुपए है और दिल्ली में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इसका मूल्य 3 रुपए रखा गया है।
 
 नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None