टाइम्स ऑफ इंडिया नंबर वन पर बरकरार
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
इंडियन रीडरशिप सर्वे 2010 की दूसरी तिमाही के जारी नतीजों के मुताबिक अंग्रेजी न्यूज पेपरों में टाइम्स ऑफ इंडिया नंबर वन हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने दूसरी तिमाही के दौरान 53 हजार पाठकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। सर्वे के अनुसार 2010 की प्रथम तिमाही के दौरान ' टाइम्स ऑफ़ इंडिया 'के पाठकों की संख्या 70 .35 लाख थी जो अब बढ़ कर 70 .88 लाख हो गयी है।
हिन्दुस्तान टाइम्स दूसरे नंबर पर है लेकिन उसके पाठकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। सर्वे के अनुसार पहली तिमाही में हिन्दुस्तान टाइम्स के पास 34लाख 67 हजार पाठक थे लेकिन दूसरी तिमाही में यह संख्या घटकर 34लाख 53 हजार रह गई है।इसका फायदा अन्य अखबारों को मिला हैं।
सर्वे में तीसरे नंबर पर रहे द हिन्दू ने अपनी बढ़त 21 लाख 59हजार से बढ़ाकर 21लाख 85 हजार कर ली है । चौथे स्थान पर रहा ‘ द टेलीग्राफ’ जिसके पाठकों की संख्या 12लाख 4 हजार से बढ़कर 12 लाख 11 हो गयी हैं। वही पांचवे नंबर पर रहे ' डेकन क्रोनिकल' ने अपने पाठकों की संख्या 11लाख 24हजार से बढ़ाकर 11 लाख 52 हजार कर ली हैं। छठे नंबर पर ' डीएनए' का कब्जा रहा जिसके पाठकों की संख्या 7 लाख 17 हजार से बढ़कर 8लाख36 हजार हो गई हैं। सांतवें नंबर पर ' मुंबई मिरर' है जिसने पाठकों की संख्या 8लाख 31 हजार से बढ़कर पाठकों की संख्या 7लाख86 हजार करने में कामयाबी हासिल की है। पाठक संख्या में कमी के बावजूद ' द इकोनॉमिक्स टाइम्स आठवें नंबर पर कब्जा करने में सफल रहा है। इसकी पाठक संख्या 7लाख 60हजार से घटकर 7लाख 53हजार हो गई है। नौवें नंबर पर रहे ' द ट्रिब्यून ' को भी पाठको की संख्या में कमी का सामना करना पड़ा है और उसकी पाठक संख्या 6 लाख से घटकर 5लाख 88 हजार हो गई हैं। दसवें नंबर पर ' द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' को जगह मिली है लेकिन इसके पाठकों में भी कमी आई है। जारी नतीजों के मुताबिक इसकी पाठक संख्या 5लाख 37 हजार से कम होकर 5लाख 18हजार हो गयी हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


