टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप की टाइम्सडील.कॉम लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
बैनेट कॉलमेल एंड कंपनी के डिजिटल विभाग टाइम्स इंटरनेट ने ग्रुप की डेली डील्स वेबसाइट टाइम्सडील.कॉम लॉन्च की है। यह वेबसाइट 29 अप्रैल से लाइव है। अभी इस साइट को केवल दिल्ली और एनसीआर, मुबंई, बंगलुरू, कोलकत्ता, पुणे और चेन्नई में लॉन्च किया गया है, लेकिन प्रबंधन का कहना है कि इन शहरों में इस साइट की सफलता के बाद बाकी शहरों में भी इसका विस्तार किया जायेगा।
इस मार्केट में काफी बड़े प्लेयर पहले से ही मौजूद हैं। टाइम्स ग्रुप को पहले से मौजूद इन प्लेयर्स से कड़ी टक्कर लेनी होगी। देश में करीब 25 डेली डील्स वेबासाइट मौजूद हैं जिनमें स्नेपडील.कॉम, डील्सएंडयू.कॉम और टेगल.कॉम पहले से ही काफी चर्चित हैं। अभी पिछले चार महीनों का रिकॉर्ड देखें तो दूसरे भी कई बड़े प्लेयर्स इस मैदान में उतरे हैं। विश्व की प्रमुख डेली डील्स कंपनी ग्रुपऑन.कॉम ने इंडिया में सोसस्ता.कॉम के नाम से कदम रखा है। वहीं रेडिफ.कॉम ने भी पिछले महीने ही 40 शहरों में डीलहोजाए के नाम से इस बिजनेस में कदम रखा है।
गौरतलब है कि डेली डील्स वेबसाइट अपना रैवन्यू कूपन सेल्स के कमीशन से बनाती हैं और इंडिया में मुख्यत: कंपनियां करीब 8 से 20 फीसदी कमीशन लेती हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


