‘द टेलीग्राफ’ ने दो महीने में तीसरा संस्करण लॉन्च किया

Telegraph crop.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 
‘द टेलीग्राफ’ ने दो महीने के भीतर तीन संस्करण लॉन्च किए हैं जिसमें नया संस्करण ऊपरी असम से है। इस लॉन्चिंग से पूर्वोत्तर क्षेत्र में इसकी स्थिति मजबूत होगी। ‘द टेलीग्राफ’ ने इससे पहले 28 जून को उड़ीसा संस्करण और जुलाई 28 को पटना संस्करण लॉन्च किया था। ऊपरी असम संस्करण 1 सितंबर, 2010 से न्यूज़स्टैंड पर उपलब्ध हो गया है।
 
नवीनतम संस्करण की लॉन्चिंग के अवसर पर हमसे बात करते हुए ‘द टेलीग्राफ’ के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, ध्रुबा मुखर्जी ने कहा, “इस संस्करण को शुरू करने के पीछे पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी स्थिति को मजबूत करना था। इस संस्करण की लॉन्चिंग के साथ ही ‘द टेलीग्राफ’ ऊपरी असम के साथ नागालैंड में सुबह में उपलब्ध हो सकेगा। यहां प्रकाशित संस्करण में मुख्य संस्करण के 14 पेज होंगे और 4 पेज स्थानीय समाचार के होंगे। समाचारपत्र में सप्ताह के विभिन्न दिनों में विशेष रूचि के सप्लीमेंटस भी होंगे।”
 
‘द टेलीग्राफ’ का असम संस्करण गुवाहाटी से प्रकाशित (नीचले असम) पूर्वोत्तर क्षेत्रों को पहले से ही कवर करता है। हालांकि, ऊपरी असम और नागालैंड को कवर करने और बेहतर वितरण व्यवस्था करने के लिए समाचारपत्र का मुद्रण और प्रकाशन जोरहाट से ‘दैनिक जन्मभूमि’ प्रेस से किया जायेगा। संस्करण का मूल्य सप्ताह के अन्य दिनों 4 रुपये और रविवार को 5 रुपये रहेगा। शुरुआत में 15,000 प्रतियों को प्रकाशित किया जायेगा।
 
हाल ही में जारी आईआरएस की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार, ‘द टेलीग्राफ’ असम में अंग्रेजी दैनिकों में दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है। पहला स्थान ‘असम ट्रिब्यून’ का है। इसके अलावा, ‘द टेलीग्राफ’ अंग्रेजी दैनिकों में आईआरएस की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार भारत में चौथा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला अंग्रेजी समाचारपत्र है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
3
Average: 3
Your rating: None