‘द टेलीग्राफ’ का पटना एडिशन लांच

Telegraph crop.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
पटना से ‘द टेलीग्राफ’ का पहला संस्करण आज लांच होगा, हाल ही में ‘द टेलीग्राफ’ ने अपना उड़ीसा संस्करण भी लॉन्च किया था। इस लॉन्चिंग के साथ ही अखबार ने पूर्वी भारत के बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कमर कस ली हैं। पटना संस्करण बिहार के बाजार को देखते हुये लांच किया जा रहा है।
 
हमसे बात करते हुये ‘द टेलीग्राफ’ के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेन्ट ध्रुव मुखर्जी ने बताया कि वर्तमान सर्कुलेशन और पाठकों की संख्या के आधार पर ‘द टेलीग्राफ’ पूर्वी भारत का नंबर वन अंग्रेजी न्यूज पेपर हैं। भौगोलिक रूप से कुछ राज्यों में हमारी पहुंच फिलहाल नहीं हैं, लिहाजा प्रमुख राज्यों में अपनी उपस्थित दर्ज करने के लिए हमने उड़ीसा और पटना एडिशन लांच करने का फैसला किया
 
‘द टेलीग्राफ’ की भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुये मुखर्जी ने कहा कि नये मार्केट में आने से पहले ‘द टेलीग्राफ’ अपने वर्तमान बाजार में मजबूती से खड़ा हैं, जिससे हम नये बाजार में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None