द संडे पोस्ट ला रहा मंथली मैगजीन और अखबार
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
द संडे पोस्ट एक नेशनल मंथली मैगजीन और एक दैनिक अखबार लाने जा रहा है। संडे पोस्ट के संपादक अपूर्व जोशी ने समाचार4मीडिया को बताया कि मैगजीन एक-दो महीने में मार्केट में आ जाएगी, लेकिन अखबार की सारी योजनाएं अभी पाइप लाइन में हैं, हालांकि द डेली पोस्ट नाम से अखबार का रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है। मैगजीन के संपादन की जिम्मेदारी भी अपूर्व जोशी हीं संभालेंगे उन्होंने बताया कि मैगजीन पूरी तरह से पोलिटिकल कंटेंट पर बेस्ड होगी
अभी फिलहाल दिल्ली ब्यूरो से ही मैगजीन निकालने की योजना है। अपूर्व जोशी ने बताय़ा कि जब हम अपनी साहित्यिक पत्रिका पाखी लाए और उसे काफी लोकप्रियता मिली तभी से एक राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर मैगजीन लाने की हमारी योजना थी। अभी फिलहाल मैगजीन का कोई बिजनेस मॉडल नहीं बनाया गया है इसलिए यह बता पाना थोड़ा मुश्किल होगा कि पत्रिता का मूल्य क्या होगा और यह कितने पन्नों की होगी। अपूर्व ने कहा कि हमारी अभी भी कोशिश रहती है कि हम खोजी और बेहतरीन स्टोरी पर फोकस करें तो जाहिर है कि मैगजीन में भी ऐसा ही कंटेंट देखने को मिलेगा। अखबार के बारे मे उन्होंने बताया कि अभी इसकी सारी योजनाएं प्रारंभिक स्तर पर हैं इसलिए अभी इस बारे में कोई कमेंट करना ठीक नहीं होगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


