‘द हिंदू’ ने केरल में किया विस्तार, कोझिकोड़ एडिशन लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
देश के अग्रणी अंग्रेजी दैनिकों में से एक, ‘द हिंदू’ ने केरल में अपना विस्तार करते हुए राज्य में अपना तीसरा एडिशन कोझिकोड़ एडिशन 29 जनवरी को शुरू किया है। इस बारे में, ‘द हिंदू’ के वाइस प्रेसिडेंट, सुरेश श्रीनिवासन ने एक्सचेंज4मीडिया समूह को बताया, “इस एरिया को, पहले हम लोग कोयटूम्बर एडिशन के जरिए कवर करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन हम जितना कवरेज करना चाहते थे, उतना कर नहीं पा रहे थे। इसलिए हम लोगों ने एक अलग एडिशन लॉन्च किया है। अब हम लोग कलिकट्ट वाले एरिया को अच्छे से कवर कर पायेंगे। इस एडिशन में हम लोग लोकल खबरों को ज्यादा तवज्जों देंगे।”
अखबार का प्रकाशन कोझिकोड़ से ही किया जायेगा। 20 पेज के इस अखबार की कीमत चार रुपये रखी गई है। इसके साथ ही सोमवार को ‘एजुकेशन प्लस’, मंगलवार को ‘यूथ वर्ल्ड’, सप्ताह में, दो बार ‘मेट्रो वीक’ और हर रविवार को एक मैगजीन सप्लिमेंट के तौर पर दी जायेगी। शुरुआत में इसकी चालीस हजार कॉपियां प्रकाशित की जा रही हैं। इस एडिशन सहित अखबार के केरल में अब तीन एडिशन हो गये हैं। इसके अलावा, ‘द हिंदू’ का तिरुअनंतपुरम और कोयंबटूर एडिशन प्रकाशित हो रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


