द हिन्दू ने माइंडशेयर को मीडिया और ओएमडी को डिजिटल जिम्मेदारी सौंपी

the_hindu-logo.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

मंदी के दौर को पीछे छोड़ते हुए अब प्रिंट मीडिया प्लेयर्स अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसी माह की शुरुआत में, केरल के प्रमुख समाचारपत्र, ‘मातृभूमि’ ने ‘मैक्सस’ को‘एओआर मीडिया मैनेजमेंट’ की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में, ‘द हिन्दू’ ने पहली बार मीडिया और डिजिटल पार्टनर नियुक्त किया है। एक्सचेंज4मीडिया समूह ने इंडस्ट्री सूत्रों के साथ-साथ ‘द हिन्दू’ के अधिकारियों से इस बात की पुष्टि की है। उनके अनुसार, ‘द हिन्दू’ ने‘ग्रुपएम’ के ‘माइंमडशेयर’ को मीडिया मैंडेट (पारंपरिक मीडिया और आउटडोर) और ओएमडी को डिजिटल की जिम्मेदारी सौंपी है। रिपोर्ट लिखे जाने तक सौदा कितने में हुआ है इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
 
‘द हिन्दू’ के वाइस प्रेसिडेंट- एडवरटाइजिंग, सुरेश श्रीनिवासन ने पुष्टि करते हुए कहा, “हम लोग कॉरपोरेट ब्रांड बिल्डिंग कैंपेन लॉन्च करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इसलिए हमने महसूस किया कि इस स्तर पर मीडिया और डिजिटल पार्टनर की नियुक्ति से लाभ होगा।”
 
गौरतलब है कि, पिछले साल जुलाई के शुरुआत में पहले से कार्यरत क्रिएटिव पार्टनर, ‘लोवे लिंटास’ के साथ-साथ ‘ओगिल्वी इंडिया’ को भी जोड़ा। ‘द हिन्दू’ के अलावा एजेंसी ‘स्पोर्टस्टार’,‘बिजनेस लाइन’, ‘फ्रांटलाइन’ और ब्रांड के अन्य प्रकाशनों के क्रिएटिव ड्यूटी की जिम्मेदारी भी निभायेगा।
 
इसके अलावा, हाल में ही ‘द हिन्दू’ के एडिटर-इन-चीफ, एन राम ने 19 जनवरी 2012 को अपने पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया और ‘द हिन्दू’ के संपादक, सिद्धार्थ वरदराजन को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी। अरुण अनंत, 6 फरवरी 2012 से ‘कस्तूरी एंड सन्स लिमिटेड’ के सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None