सन नेटवर्क के चार नये एचडी चैनल लॉन्च
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
साउथ इंडिया के अग्रणी मीडिया हाउस सन टीवी नेटवर्क ने अपना विस्तार करते हुए चार नये एचडी चैनल शुरू किये हैं। ये चैनल 11 दिसंबर को लॉन्च किये गये थे। इन चैनलों में सनटीवी एचडी, के टीवी एचडी, सन म्यूजिक एचडी तमिल भाषा में और जेमिनी टीवी एचडी तेलगू भाषा में शामिल हैं। शुरुआत में ये चैनल डीटीएच और डीजिटल केबल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देंगे। प्रबंधन का कहना है कि इन चैनलों का प्रसारण अभी इंडिया में किया जा रहा है लेकिन जल्द ही इनको ग्लोबल मार्केट में उतारा जायेगा। इन चैनलों सहित अब नेटवर्क के चैनलों की संख्या 25 हो गई है।
प्रबंधन का कहना है कि ग्रुप का हमेशा दर्शकों के साथ वादा रहा है कि वो उनको नई तकनीकि के साथ उनसे रूबरू होती रहेगा। इस क्रम में नये एचडी चैनलों की शुरुआत की गई है। कंपनी ने साउथ इंडिया मीडिया में अपना मजबूती का एक कदम बढ़ाया है।
प्रबंधन का दावा है कि इसे इंडिया में 95 मीलियन घरों में देखा जा रहा है। और इंडिया के साथ-साथ विश्वभर 27 देशों में इस नेटवर्क के चैनलों को देखा जा रहा है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


