लाइव इंडिया में सुधीर चौधरी की जिम्मेदारी बढ़ी, बने मैनेजर

sudhi 12.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो 

लाइव इंडिया के एडिटर इन चीफ व सीईओ सुधीर चौधरी को ग्रुप ने अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें मैनेजर का पद दिया गया है। नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए सुधीर चौधरी ने हमसे कहा कि मैनेजर का काम सीईओ के रूप में पहले भी मैं देख रहा था यह बदलाव केवल सेबी में की जाने वाली एक औपचारिकता भर है।
 
इस बारे में ब्रॉडकास्ट इंनिशिएटिव लिमिटेड ने सेबी को दी गई जानकारी में यह कहा है कि बीस जनवरी को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि समूह के न्यूज चैनल लाईव इंडिया के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी की जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी करते हुए उन्हें कंपनी कै मैनेजर का पद सौंपा जा रहा है।
 
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में सुधीर चौधरी के लाइव इंडिया से जाने की चर्चा जोर-शोर से है, इस बदलाव से इस अफवाह पर विराम लगता है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None