प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार जरूरी : सुभाष चंद्रा
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप का इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड एक सितंबर को दिल्ली में संपन्न हुआ। इस समारोह में मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गजों को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसमें 26 अवार्ड कैटेगरी थीं। ज़ी ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा को हाल ऑफ फेम फॉर कन्टिन्यूइंग कॉन्ट्रीब्यूशन टु इंडस्ट्री (आन्टप्रेन्योर) के खिताब से नवाजा गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए सुभाष चंद्रा ने कहा कि जब मुझे इस अवार्ड के बारे में मेरे संस्थान में बताया गया तो वहां पर मेरे लिए एक प्रतिरोध पैदा हुआ कि मेरी टीम के सदस्यों ने मुझसे शिकायत की कि हमें तो एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप कभी अवार्ड नहीं देता। तब मैंने उनसे कहा कि एक मीडिया कंपनी होने के नाते किसी प्रकार का अवार्ड लेने की आशा करने की तुलना में हमें अवार्ड देने में विश्वास रखना चाहिए। मुझे गर्व है कि ज़ी ग्रुप के साथ इंडस्ट्री के बेहतरीन लोगों की टीम है। इस अवार्ड को मैं पूरी मीडिया इंडस्ट्री की ओर से विनम्रता और अनुमती के साथ ग्रहण करना चाहता हूं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


