सुभाष त्रिपाठी जुड़े कैनवीज टाइम्स के साथ, प्रभात और क्षमा की नई पारी

kanwizz-times-new.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

 हाल ही में हिंदुस्‍तान, इटावा से इस्‍तीफा देने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अपनी नई पारी कैनविज टाइम्‍स के साथ शुरू की है। उन्हें इटावा के ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुभाष त्रिपाठी लगभग ढाई दशक से मुख्‍य धारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं। हिंदुस्तान के साथ वे करीब दो दशक से काम कर रहे थे। वहीं जनसंदेश टाइम्स से खबर है कि आई नेक्‍स्‍ट, जमशेदपुर से इस्‍तीफा देकर प्रभात तिवारी जनसंदेश टाइम्स के गेरखपुर एडिशन के साथ जुड़ गये हैं।
 
एक अन्य खबर के मुताबिक क्षमा त्रिपाठी ने न्यूज़24 चैनल को ज्वाइन कर लिया है. वह पिछले कई सालों से कई समाचार पत्रों में लिखकर स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहीं थी. उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर का पद दिया गया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None