मीडिया की उदासीनता स्टिंग ऑपरेशन के लिए खतरा है- अनिरुद्ध बहल
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
जनता ने भ्रष्टाचार को स्वीकार करने की आदत डाल ली है, इसीलिए जब कोई स्टिंग ऑपरेशन भ्रष्ट चेहरों का खुलासा करता है, तब भी उसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ता है. हमने कई सारे ऐसे स्टिंग ऑपरेशन किए जिनके माध्यम से सकारात्मक परिर्वतन हुए हैं। कोबरा पोस्ट ने दर्जन भर स्टोरी की जिन पर सरकार भी जांच कर रही है।
भले ही सरकार स्टिंग ऑपरेशनों को जनहित के दायरे में बांधकर देख रही हो, लेकिन कोबरा पोस्ट ने आज तक जो भी स्टोरी की है जिस पर किसी ने आरोप लगाया हो कि वह जनहित में नहीं है। लेकिन सरकार की ओर से गुमराह करने की कोशिश की जाती रही है। यहां तक की जनहित के मामले में भी पत्रकारों के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है। आपरेशन दुर्योधन के मामले को ही देखें जिसमें संसद में प्रश्न पूछने के बदले पैसे मांगने का खुलासा हुआ था और 2005 में इसे आजतक पर दिखाया भी गया था। लोकसभा में इस पर काफी हंगामा हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस आपरेशन में कुछ भी गलत नहीं पाया। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने इस स्टोरी से जुड़े पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल यह मामला न्यायालय में है।
फिर भी खोजी पत्रकारिता हार मान रही हो ऐसा नहीं है. हमने कई सारे ऐसे स्टिंग किए जिनके माध्यम से सकारात्मक परिर्वतन हुए हैं। कोबरा पोस्ट ने दर्जन भर स्टोरी की जिन पर सरकार भी जांच कर रही है। दरअसल जनता ने भ्रष्टाचार का विरोध करना बंद कर दिया है लिहाजा हमें स्टिंग आपरेशनों का कोई प्रभाव नजर नहीं आता है।
इस सब के बावजूद बहुत सारे क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली स्टोरी को जनता की ओर से बेहतरीन समर्थन मिला है। इसकी बड़ी वजह वयवस्था में कमी है और स्टोरी के प्रति मीडिया का उदासीन रवैया भी इसका एक कारण है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:



टिप्पणी
अनिरुद्ध जी आपकी टीम ने अब तक
अनिरुद्ध जी आपकी टीम ने अब तक जो भी स्टोरी की है उसने देश में हलचल मचा दिया है। कभी कभी आपको मीडिया का सपोर्ट इस लिए नहीं मिलता की हर कोई चाहता है की काश यह स्टोरी हमारी अपनी होती। आप की हर स्टिंग के लिए आपको बधाई