गौतम घोष और सुमंत्र मुखर्जी ने जीता स्टार न्यूज मीडिया क्विज कोलकाता राउंड
स्टार न्यूज मीडिया क्विज का कोलकाता राउंड हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी में मार्केटिंग एंड स्ट्रैटजी के असिस्टेंट प्रोफेसर गौतम घोस और आईआईएम लखनऊ के सुमंत्र मुखर्जी की जोड़ी ने जीत लिया है। स्क्रीनिंग के बाद जिन छ: टीमों को कोलकाता मीडिया क्विज खेलने का मौका मिला वे थीं टीम टाटा कंसल्टेंसी, टीम एजंक्शन सर्विसेज लिमिटेड, टीम कॉग्नीजेंट टेक्नोलॉजी सल्यूशन और टीम मीन मीडिया हाउस। विजेता टीम टीम इनमैनिआक्स रही। क्विज मास्टर की भूमिका में यूनीब्रांड्स के फाउंडर डायरेक्टर सुमित रॉय, एव्रीडे की पूर्व वाइस प्रेसीडेंट जयश्री मोहनका और अबीर चक्रवर्ती रहे।
स्टार न्यूज मीडिया क्विज का बंगलौर राउंड सन माइक्रोसिस्टम के मितेश अग्रवाल और वर्टेब्रैंड के अनूप दत्ता की जोड़ी ने जीता था। जबकि 75 अंको के साथ एचएसबीसी और उज्जीवन की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। बंगलौर राउंड में क्विज मास्टर की भूमिका में ओ एंड एम ग्रुप के ग्रुप प्रेसीडेंट साउथ प्रतीक श्रीवास्तव और जेडब्लयूटी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट साउथ राजेश गंगवानी थे।
इसी क्रम में स्टार न्यूज मीडिया क्विज का दिल्ली राउंड गोदरेज व एसेंचर टीम ने जीता था। दिल्ली के होटल पार्क में आयोजित इस मीडिया क्विज में स्क्रीनिंग के बाद कुल पांच टीमों को क्विज में भाग लेने का मौका मिला था जिसमें 130 अंको के साथ असेंचर के रोहित खन्ना और गोदरेज के वैभव पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरे स्थान पर आजतक और टीओआई की संयुक्त टीम रही। दिल्ली क्विज मास्टर की भूमिका में लिंटास मीडिया ग्रुप की डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सुधा नटराजन और भारती एंटरप्राइजेज के ग्रुप कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट और हेड सेंजम राजशेखर ने निभायी थी।
इस मीडिया क्विज का टाइटिल स्टार न्यूज द्वारा आयोजित है जबकि रेडियो वन एससोसिएट पार्टनर के तौर पर हैं। को स्पॉन्सर सैन डिस्क और हैलिक्स टाइम्स हैं, जबकि ब्लॉगर्स माइंड शोसल मीडिया पार्टनर और मार्केटिंग पार्टनर क्रिएटिगीज हैं। फाइनल राउंड २७ मई को मुंबई में होगा
- Category:


