बंगाल के सपूतों को नवाजेगा स्टार आनंदा

star ananda

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

बांग्ला का लोकप्रिय न्यूज चैनल स्टार आनंदा 2006 से ही प्रत्येक वर्ष शेरा बंगाली नाम से एक पुरस्कार समारोह का आयोजन करता है शेरा बंगाली। इस समारोह में देश –विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले बंगाल के सपूतों को सम्मानित किया जाता है।
 
पिछले चार साल से सफलता का परचम लहरा रहे शेरा बंगाली का आयोजन इस बार 9 जुलाई 2010 को साइंस सिटी आडिटोरियम कोलकत्ता में होगा। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, नोबल पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस, सौरव गांगुली, मिथुन चक्रवर्ती और राहुल बोस जैसे लोग पहले ही ‘शेरा बंगाली’ बन चुके है। इस साल समारोह में श्रेया घोषाल अपने सुरों का जादू बिखेरेगी। स्टार आनंदा का उदेश्य इस कार्यक्रम के द्वारा बंगाल की नामचीन हस्तियों को लोगो के करीब लाना और बंगाल के विकास को दर्शाना है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None