कॉमनवेल्थ के लिए स्पेशल एफएम

radio[1].jpg.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कॉमनवेल्थ की हर जानकारी खेलप्रेमियों तक सटीक और जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए आकाशवाणी एक नया एफएम चैनल ला रहा है। जिसमें सिर्फ कॉमनवेल्थ गेम से जुड़ी बाते श्रोताओं तक पहुंचायी जाएगी।
 
आकाशवाणी राजधानी दिल्ली में 3 से 14 अक्टूवर तक होने वाले कॉमनवेल्थ खेलों के प्रति नया उत्साह पैदा करने के लिए एक सितंबर से नयी एफएम सेवा ‘एआईआर एफएम दिल्ली’ का प्रसारण शुरू करने जा रहा है। इसे 100.1 मेगाहट्ज पर सुना जा सकेगा।
 
प्रसार भारती के सीईओ बी एस लाली ने सोमवार को आकाशवाणी भवन में यह घोषणा की। कार्यक्रम में क्रिकेटर कपिल देव को आना था, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं आ पाए। बी एस लाली ने कहा कि गेम्स के आयोजन पर ‘एआईआर एफएम दिल्ली’ नाम से नई एफएम सेवा शुरू की जा रही है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None