सौरव मजूमदार बने ‘एंटरप्रेन्योर’ मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
भारत के सबसे अनुभवी वित्तीय पत्रकारों में से एक सौरव मजूमदार ने ‘नेटवर्क18’ समूह की मैगजीन, ‘एंटरप्रेन्योर’ को एडिटर-इन-चीफ के तौर पर ज्वाइन किया है। ‘एंटरप्रेन्योर’ के अलावा, मजूमदार ‘फर्स्टपोस्ट.कॉम’ से भी जुड़ गए हैं। मजूमदार के पास फाइनेंसियल दैनिकों में महत्वूपूर्ण संपादकीय पदों पर 18 वर्षों का अनुभव है।
वे ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’, कोलकता में, रेजिडेंट एडिटर और मुंबई से बाहर के लिए ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’में डिप्टी एडिटर के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।
सौरव मजूमदार ने वित्तीय बाजारों और कॉरपोरेट क्षेत्र को बड़े पैमाने पर कवर किया है और ‘द फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ में कई स्पेशल प्रोजेक्ट्स को प्रिंट और टेलीविजन माध्यमों के लिए जिम्मेदार रहे है। जैसे – ‘एफई सर्वश्रेष्ठ बैंको’, ‘एफई-500’ और ‘एफई राउंड टेबल सीरिज’।
इसके अलावा, वे ‘आरपीजी’ समूह में कॉरपोरेट सेक्टर में ग्रुप हेड, कॉरपोरेट ब्रांड कम्युनिकेशन के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


